विधानसभा के सेंट्रल हाल में की पुष्पांजलि अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के सेंट्रल हाल में श्रद्धेय रोहाणी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री रोहाणी का स्मरण करते हुए कहा कि जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठन निर्माण के प्रति उनका अद्वितीय योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
