देश की बात, आपके शहर से
कांग्रेस में खींचतान: इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पदभार ग्रहण में 16 में से पहुंचे सिर्फ 4 पार्षद
इंदौर 10 बार पढ़ी गई

कांग्रेस में खींचतान: इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पदभार ग्रहण में 16 में से पहुंचे सिर्फ 4 पार्षद

सोमवार को हुए नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस की अंदरुनी खींचतान एक बार फिर सामने आ गई।

Abhishek Raghuvanshi30 जून 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सोमवार को हुए नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस की अंदरुनी खींचतान एक बार फिर सामने आ गई। नगर निगम परिसर में हुए इस कार्यक्रम में मिमरोट और चिंटू चौकसे सहित सिर्फ चार पार्षद शामिल हुए, जबकि नगर निगम में कांग्रेस के 16 पार्षद हैं।
कार्यक्रम में मिमरोट और चिंटू चौकसे सहित सिर्फ चार पार्षद शामिल हुए, जबकि नगर निगम में कांग्रेस के 16 पार्षद हैं
मिमरोट की नेता प्रतिपक्ष के रूप में हुई नियुक्ति को लेकर पार्टी में विरोध है
कार्यक्रम से दूर रहे पार्षदों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष का नाम करने की प्रक्रिया में उनसे सुझाव या नाम तक नहीं लिए गए
इंदौर। सोमवार को हुए नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस की अंदरुनी खींचतान एक बार फिर सामने आ गई। नगर निगम परिसर में हुए इस कार्यक्रम में मिमरोट और चिंटू चौकसे सहित सिर्फ चार पार्षद शामिल हुए, जबकि नगर निगम में कांग्रेस के 16 पार्षद हैं।
बताया जा रहा है कि मिमरोट की नेता प्रतिपक्ष के रूप में हुई नियुक्ति को लेकर पार्टी में विरोध है। कार्यक्रम से दूर रहे पार्टी के पार्षदों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष का नाम करने की प्रक्रिया में उनसे सुझाव या नाम तक नहीं लिए गए। प्रदेशाध्यक्ष के हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया, पार्टी के पार्षदों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम सोमवार दोपहर हुआ। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के अलावा महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, राजेश चौकसे, राजू भदौरिया आदि मौजूद थे। पदभार संभालने के बाद नेता प्रतिपक्ष मिमरोट ने कहा कि शहर की जनता बदहाल सड़कें और जलसंकट से त्रस्त है। हम जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से सदन में उठाएंगे।
नेता प्रतिपक्ष के भाई को मिली जमानत
इंदौर: नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के भाई बादशाह मिमरोट को सोमवार को एसीपी कोर्ट से जमानत मिल गई है। आरोपित बादशाह को पंढरीनाथ पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार किया था। सोमवार को ही सोनिला ने पदभार ग्रहण किया है, लेकिन इस कार्यक्रम में बादशाह नहीं पहुंच सका। बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन में महिला नेत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपशब्द कहे थे। इस मामले में बादशाह को भी आरोपित बनाया है।
सुविधाघर में नहीं थी साफ-सफाई, निगमायुक्त ने लगाई फटकार
इंदौर :निगमायुक्त क्षितिज सिंघल सोमवार सुबह मेघदूत उपवन पहुंचे। उन्होंने यहां वर्षाकाल के दौरान किए जाने वाले पौधारोपण की तैयारी की समीक्षा की। उपवन परिसर में विकसित ब्रिक्स वाटिका के रखरखाव की जानकारी ली।
निगमायुक्त ने उद्यान परिसर में पौधारोपण के लिए निर्धारित स्थानों पर गड्ढे खोदने तथा पौधों के संरक्षण के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मेघदूत उपवन स्थित सार्वजनिक शौचालय में पर्याप्त साफ-सफाई नहीं पाए जाने पर संबंधित दारोगा को फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने उद्यान में सिंचाई के लिए उपयोग किए जा रहे उपचारित पानी की व्यवस्था की जानकारी भी ली। निगमायुक्त इसके पश्चात नरवल क्षेत्र स्थित ग्रीन बेल्ट को देखने पहुंचे। यहां पौधारोपण के लिए खोदे गए गड्ढों और लगाए जाने वाले पौधों की प्रजातियों, उनकी संख्या एवं रखरखाव की कार्ययोजना की जानकारी ली।
निगमायुक्त ने एडवांस एकेडमी से निपानिया तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का निरीक्षण भी किया। सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी को कार्य में और अधिक तेजी लाने, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 1 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 10 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 10 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 11 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 14 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 15 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 16 दिन पहले
एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 19 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेविकसित भारत संकल्प यात्राIndoreविकसित भारत संकल्प यात्रा 19 दिन पहले
↑