कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
निजी पंजीयन वाले दोपहिया वाहनों का व्यावसायिक उपयोग करने पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त जाँच अभियान200 दोपहिया वाहनों की जाँच, 53 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, 20 वाहन जुर्माना जमा करने के बाद मुक्त, 60 हजार रुपये का राजस्व वसूल इंदौर शहर में निजी उपयोग के लिए पंजीकृत दोपहिया वाहनों का व्यावसायिक गतिविधियों, विशेषकर बाइक टैक्सी के रूप में नियम विरुद्ध उपयोग किए जाने पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।
निजी पंजीयन वाले दोपहिया वाहनों का व्यावसायिक उपयोग करने पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त जाँच अभियान
200 दोपहिया वाहनों की जाँच, 53 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, 20 वाहन जुर्माना जमा करने के बाद मुक्त, 60 हजार रुपये का राजस्व वसूल
इंदौर शहर में निजी उपयोग के लिए पंजीकृत दोपहिया वाहनों का व्यावसायिक गतिविधियों, विशेषकर बाइक टैक्सी के रूप में नियम विरुद्ध उपयोग किए जाने पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर तथा इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के पालन में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन आकस्मिक वाहन जाँच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान रैपिडो, ओला, उबर, जुगनू एवं अन्य एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाइक टैक्सी के रूप में संचालित किए जा रहे दोपहिया वाहनों की विशेष रूप से जाँच की गई। इसमें यह सुनिश्चित किया गया कि निजी श्रेणी में पंजीकृत वाहनों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए तो नहीं किया जा रहा है। निजी पंजीयन वाले वाहनों का निर्धारित वैधानिक अनुमति एवं आवश्यक प्रावधानों के बिना व्यावसायिक उपयोग किया जाना नियम विरुद्ध है। ऐसे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
संयुक्त जाँच अभियान के अंतर्गत कुल 200 दोपहिया वाहनों की जाँच की गई। इनमें नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए 53 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें से 20 वाहनों को निर्धारित जुर्माना राशि जमा करने के उपरांत मुक्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 60 हजार रुपये का राजस्व भी वसूल किया गया।
जाँच के दौरान वाहनों के पंजीयन की श्रेणी, व्यावसायिक उपयोग के लिए आवश्यक वैधानिक अनुमति, पंजीयन संबंधी दस्तावेजों तथा एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाइक टैक्सी संचालन के लिए निर्धारित नियमों एवं शर्तों के पालन की जाँच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निजी पंजीयन वाले दोपहिया वाहनों का नियम विरुद्ध व्यावसायिक उपयोग रोकने तथा यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त जाँच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। वाहन स्वामियों एवं बाइक टैक्सी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी आवश्यक वैधानिक अनुमतियां एवं निर्धारित शर्तें पूरी करने के बाद ही वाहनों का व्यावसायिक संचालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन एवं चालक के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 5 घंटे पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 5 घंटे पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 6 घंटे पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 1 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 1 दिन पहले
Indoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 3 दिन पहले
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 5 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 7 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 10 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 12 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 12 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 18 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 19 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 19 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 19 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 20 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 22 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 24 दिन पहले


