देश की बात, आपके शहर से
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण
इंदौर 11 बार पढ़ी गई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

मंत्रीद्वय श्री कैलाश विजयवर्गीय और श्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर 2026 को इंदौर के बहुप्रतीक्षित लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 की दोनों भुजाओं का लोकार्पण करेंगे।

Abhishek Raghuvanshi24 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मंत्रीद्वय श्री कैलाश विजयवर्गीय और श्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण

लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर 2026 को इंदौर के बहुप्रतीक्षित लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 की दोनों भुजाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय तथा जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने लव-कुश चौराहे पर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक श्री रमेश मेंदोला, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्रीद्वय ने लोकार्पण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विशाल डोम, मंच एवं बैठक व्यवस्था, बिजली, माइक-साउंड, लोकार्पण शिलालेख, एलईडी स्क्रीन, बैकड्रॉप, बसों, पेयजल एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रचार-प्रसार तथा कंट्रोल रूम की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस महत्वाकांक्षी त्रिस्तरीय फ्लाईओवर की पहली भुजा का लोकार्पण 23 जुलाई 2026 को किया था। इसके बाद अरबिंदो अस्पताल से बाणगंगा की ओर यातायात प्रारंभ हो गया था। अब 28 अक्टूबर को दूसरी भुजा के लोकार्पण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी। इससे उज्जैन रोड, सुपर कॉरिडोर, बाणगंगा और एमआर-10 की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

लगभग 175 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह फ्लाईओवर अपनी आधुनिक त्रिस्तरीय संरचना के लिए विशेष महत्व रखता है। इसमें सबसे निचले स्तर पर सामान्य सड़क यातायात, मध्य स्तर पर इंदौर मेट्रो कॉरिडोर तथा सबसे ऊपरी स्तर पर फ्लाईओवर की व्यवस्था है। यह परियोजना इंदौर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ शहर के विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इंदौर-उज्जैन मार्ग पर स्थित यह फ्लाईओवर सिंहस्थ-2028 के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी तथा यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में इंदौर कनेक्शन प्रांजल नाम का एक संदिग्ध हिरासत मेंNewsटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में इंदौर कनेक्शन प्रांजल नाम का एक संदिग्ध हिरासत में 19 मिनट पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 घंटा पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया पानी बचाने का संदेशNewsकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया पानी बचाने का संदेश 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनNewsनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेकन्या पूजन कार्यक्रम में लव जिहाद का मुद्दा उठाNewsकन्या पूजन कार्यक्रम में लव जिहाद का मुद्दा उठा 2 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 14 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 14 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 14 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 14 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 14 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 14 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 14 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 14 दिन पहले
↑