देश की बात, आपके शहर से
संतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

संतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विश्व, सनातन संस्कृति और उसके वैभव से परिचित हो रहा है मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर पांचवीं मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के शुभारंभ कार्यक्रम में की सहभागिता अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए किया नर्मदा मैया का पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर धाम से नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को दीं मंगलकामनाएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संतों का सानिध्य प्राप्त होना हमारा सौभाग्य है।

Abhishek Raghuvanshi24 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विश्व, सनातन संस्कृति और उसके वैभव से परिचित हो रहा है

मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर पांचवीं मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के शुभारंभ कार्यक्रम में की सहभागिता

तस्वीरों में खबर5 फोटो

अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए किया नर्मदा मैया का पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर धाम से नर्मदा परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को दीं मंगलकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संतों का सानिध्य प्राप्त होना हमारा सौभाग्य है। संतों के माध्यम से हमें साक्षात् ईश्वर से संवाद का अवसर मिलता है। श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में आयोजित मां नर्मदा की पांचवीं परिक्रमा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, साधना, सद्भाव और लोककल्याण का आध्यात्मिक मार्ग है। यह अवसर देव मार्ग पर चलने का सौभाग्य प्रदान करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पांचवीं नर्मदा परिक्रमा यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। यात्रा कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धालुओं को यात्रा के मंगलमय एवं निर्विघ्न संपन्न होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से समाज में आपसी सद्भाव, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा मैया की आरती और विधिवत् पूजन-अर्चन किया तथा देश-प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। मां नर्मदा के जयघोष के साथ पांचवीं नर्मदा परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ हुआ। मां नर्मदा को चुनरी ओढ़ाई गई, मुख्यमंत्री डॉ. यादव गौमुख घाट से परिक्रमा यात्रा में शामिल भी हुए।

सनातन परंपराएं समाज को जोड़ने और मानव कल्याण का संदेश देती हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व सनातन संस्कृति और उसके विराट वैभव से परिचित हुआ है। स्वामी विवेकानंद ने लगभग 100 वर्ष पूर्व दुनिया को बता दिया था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी। आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दुनिया को भारत की क्षमताओं का अहसास कराया है। तबके नरेन्द्र (स्वामी विवेकानंद) से लेकर आज के नरेन्द्र (प्रधानमंत्री श्री मोदी) तक की भारत की यात्रा निश्चित रूप से यह प्रमाणित करती है कि यह सदी हमारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता विभिन्न आयोजनों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। हमारी सनातन परंपराएं समाज को जोड़ने और मानव कल्याण का संदेश देती हैं।

माँ नर्मदा की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह पूज्य दादा गुरु की 5वीं नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा है। नर्मदा मैया सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। पावन यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने नर्मदा परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंधन किए हैं, नर्मदा का तट एक मठ के समान है। इसकी पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक कल्याण के लिए दादा गुरु का आशीर्वाद सभी पर बना रहे यही कामना है।


पूज्य दादा गुरु हमें ईश्वर की शक्ति और भक्ति से परिचित कराते हैं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस संसार में कई यौनियों में विचरण के बाद मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। हमने भगवान को नहीं देखा लेकिन उनकी सत्ता को हम सब अनुभव करते हैं। जैसे वायु और सूर्य के प्रकाश में मौजूद सप्त रंगों को कोई नकार नहीं सकता, वैसे ही ईश्वरीय शक्ति को भी नकारा नहीं जा सकता है। पूज्य दादा गुरु हमें ईश्वर की शक्ति और भक्ति से परिचित कराते हैं। सनातन संस्कृति और ईश्वर की भक्ति का मार्ग दिखाया है, जिससे समाज का हर वर्ग भक्ति रस में डूब रहा है।

मां नर्मदा जीवन-ज्ञान, आचार-विचार, विकास और व्यवस्था का आधार है

अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी ने कहा कि ईश्वरीय भक्ति और साधना हमारे व्यक्तित्व का विकास करती है। मां नर्मदा के पथ में जीव जगत की उत्पत्ति के प्रमाण मिल रहे हैं। नर्मदा तट पर अनेक सभ्यताओं ने जन्म लिया। दुनिया नर्मदा मैया को भले ही नदी के रूप में देखे, लेकिन मां नर्मदा हमारे लिए जीवन, ज्ञान, आचार-विचार, विकास और व्यवस्था का आधार है। पूज्य दादा गुरु ने नर्मदा सेवा परिक्रमा के महातम्य में पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिक्रमा एक साधना है जिसके मूल में कल्याण की भावना निहित है। यह परस्पर सद्भाव और समरसता की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान के भीषण चक्र और आपदाओं के दौर में पूरी दुनिया की निगाहें भारत की ओर हैं। विश्व में भारत ही एकमात्र देश है जिसने कभी अपनी शक्तियों का प्रदर्शन नहीं किया अपितु दुनिया को ज्ञान का दर्शन कराया है।

बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
गर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपएIndoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 5 घंटे पहलेप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 5 घंटे पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 5 घंटे पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 6 घंटे पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 6 घंटे पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 8 घंटे पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजनIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 3 दिन पहलेइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सीलIndoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 6 दिन पहले
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 5 घंटे पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 5 घंटे पहलेचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ायाIndoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ाया 5 घंटे पहले‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 5 घंटे पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 1 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 1 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 1 दिन पहले
निजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 7 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 7 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 7 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 7 दिन पहलेदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 8 दिन पहलेइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशानIndoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 8 दिन पहलेम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तारIndoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 8 दिन पहले
↑