देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश गुरुपर्व पर विशाल नगर कीर्तन इन्दौर शहर में निकाला गया, भारी संख्या में गुरु नानक नाम लेवा साध-संगत शामिल हुई, केसरी एवं बसंती रंग से पटा सड़क मार्ग स्थल, शुरुआत से अंतिम छोर तक की साफ-सफाई सिक्ख समाज ने अपने हाथों से की, आधी सड़क पर नगर कीर्तन निकाला गया, वहीं आधी सड़क आम नागरिकों हेतु ट्रैफिक का व्यवधान न होवे छोड़ी गई, पूरा नगर कीर्तन समाज द्वारा मर्यादित व अनुशासन पूर्वक निकाला, जिसकी सभी ने सराहना की ….. इन्दौर 23 नवंबर 2026।

Abhishek Raghuvanshi23 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश गुरुपर्व पर विशाल नगर कीर्तन इन्दौर शहर में निकाला गया, भारी संख्या में गुरु नानक नाम लेवा साध-संगत शामिल हुई, केसरी एवं बसंती रंग से पटा सड़क मार्ग स्थल, शुरुआत से अंतिम छोर तक की साफ-सफाई सिक्ख समाज ने अपने हाथों से की, आधी सड़क पर नगर कीर्तन निकाला गया, वहीं आधी सड़क आम नागरिकों हेतु ट्रैफिक का व्यवधान न होवे छोड़ी गई, पूरा नगर कीर्तन समाज द्वारा मर्यादित व अनुशासन पूर्वक निकाला, जिसकी सभी ने सराहना की …..

इन्दौर 23 नवंबर 2026। सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में नगर के सिक्ख समाज व गुरु नानक नाम लेवा श्रद्धालुजनों द्वारा श्री गुरु सिंह सभा, इन्दौर के तत्वावधान में एक अनुशासित एवं भव्य नगर कीर्तन गुरुवाणी तथा धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज की वाणी का गायन करते हुए निकाला गया। विस्तृत जानकारी देते हुए श्री गुरु सिंह सभा इन्दौर के अध्यक्ष स. हरपाल सिंह भाटिया एवं महासचिव स. प्रितपाल सिंह भाटिया ने विस्तृत रूप में बताया कि :-

तस्वीरों में खबर6 फोटो


1.हरी झंडी दिखाकर नगर कीर्तन प्रारम्भ किया : ऐतिहासिक गुरुद्वारा इमली साहिब, गुरु नानक चौक से पूर्ण गुरुसिक्खी मर्यादा के अनुसार अरदास कर लगभग 12:15 बजे नगर कीर्तन प्रारम्भ हुआ – संत बाबा घोला सिंह जी सरहाली साहिब वालों की अनुपस्थिति में उनका प्रतिनिधित्व करते हुए गुरुद्वारा खालसा बाग के मुखी सम्माननीय संत बाबा अमरीक सिंह जी, सभा के अध्यक्ष स. हरपाल सिंह भाटिया एवं महासचिव स. प्रितपाल सिंह भाटिया ने हरी झंडी दिखाकर नगर कीर्तन का शुभारम्भ किया।
2. आकर्षक पालकी साहिब एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन : एक सुसज्जित वाहन में सुन्दर एवं आकर्षक पालकी साहिब सजाई गई, जिस पर विशेष विद्युत सज्जा की गई थी। पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज विराजमान थे – नगर कीर्तन मार्ग में बड़ी संख्या में साध-संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के दर्शन कर स्वयं को सौभाग्यशाली माना। पालकी साहिब सजाने तथा परम्परागत पाँच प्यारों को सजाकर लाने की सेवा गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज, विष्णुपुरी की साध-संगत ने की।


3. गुरबाणी कीर्तन एवं 38 गुरुद्वारा साहिबानों की सहभागिता : नगर कीर्तन में इन्दौर नगर के 38 गुरुद्वारा साहिबानों की संगतों ने कीर्तनी एवं शबदी जत्थों के रूप में भाग लिया। गुरुद्वारा बेटमा, राऊ, पीथमपुर, सागर तथा उज्जैन बायपास स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक बुंगा साहिब की संगतों ने भी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर कीर्तन में गुरबाणी एवं श्री गुरु नानक देव जी महाराज की पावन वाणी का गायन होता रहा।


4. सिन्धी समाज एवं गुरु नानक नाम लेवा संगतों की सहभागिता : सिन्धी समाज का जत्था भी सिन्धी संगत एवं श्री गुरु नानक नाम लेवा श्रद्धालुओं के साथ नगर कीर्तन में सम्मिलित हुआ – सभी संगतों ने श्रद्धा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


5. गतका एवं पुरातन शस्त्र कला का प्रदर्शन : नगर कीर्तन में विभिन्न जत्थों द्वारा सिक्ख युद्ध कला गतका का प्रदर्शन किया गया। जत्थों ने कृपाण, ढाल तथा आँखों पर पट्टी बाँधकर नारियल फोड़ने जैसे साहसिक करतब प्रस्तुत किये – पुरातन शस्त्र कला के इन प्रदर्शनों को देखकर वरिष्ठजनों एवं आम नागरिकों ने खुशी एवं आनन्द व्यक्त किया।


6. केसरी एवं बसंती रंग में रंगा नगर कीर्तन मार्ग : नगर कीर्तन में सम्मिलित साध-संगत सफेद वस्त्रों तथा केसरी एवं बसंती रंग की दस्तारों (पगड़ियों) एवं चुन्नियों में दिखाई दी। इससे नगर कीर्तन मार्ग का सम्पूर्ण वातावरण केसरी एवं बसंती रंग में रंग गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे घोड़े पर सवार स. जसबीर सिंह छाबड़ा पंथक निशान साहिब लेकर चल रहे थे। उनके पीछे वाहन पर नगाड़ा बजाते हुए सेवादार नगर कीर्तन के आगमन की सूचना दे रहे थे।


7. सड़क की साफ-सफाई में सिक्ख समाज के सेवादारों की विशेष सेवा : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की सवारी के आगे गुरमति प्रचार जत्थों एवं साध-संगत के सैकड़ों सेवादार सड़क धोने तथा झाड़ू लगाकर सफाई करने की सेवा करते चल रहे थे। सेवादारों एवं वालेंटियरों ने नगर कीर्तन मार्ग की शुरुआत से लेकर अंतिम छोर तक साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा – सफाई व्यवस्था इतनी उत्कृष्ट रही कि नगर कीर्तन के गुजरने के बाद सड़क पर मिट्टी एवं धूल तक दिखाई नहीं दे रही थी।


8. आम नागरिकों के लिए यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान : नगर कीर्तन के दौरान आम नागरिकों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। नगर कीर्तन सड़क के आधे हिस्से पर निकाला गया, जबकि शेष आधा हिस्सा सामान्य यातायात के लिए खुला रखा गया। इस प्रकार नगर कीर्तन पूर्ण मर्यादा, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ, जिसकी आम नागरिकों ने भी सराहना की।


9. नगर कीर्तन का निर्धारित मार्ग : नगर कीर्तन निम्नलिखित मार्ग से निकाला गया : ऐतिहासिक गुरुद्वारा इमली साहिब → राजबाड़ा → गुरुद्वारा तोपखाना साहिब → शास्त्री ब्रिज → रीगल चौराहा → आर.एन.टी. मार्ग → पटेल ब्रिज → मधुमिलन टॉकीज → जवाहर मार्ग → ऐतिहासिक गुरुद्वारा इमली साहिब – नगर कीर्तन के जत्थेदारों एवं उप-जत्थेदारों ने सम्पूर्ण मार्ग पर आदर्श व्यवस्था सम्भाली।


10. पुलिस, प्रशासन एवं संगतों का आभार : नगर कीर्तन के सफल समापन पर श्री गुरु सिंह सभा इन्दौर के अध्यक्ष स. हरपाल सिंह भाटिया एवं महासचिव स. प्रितपाल सिंह भाटिया ने सभी साध-संगतों, सेवादारों, पुलिस एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नगर कीर्तन को मर्यादित, अनुशासित एवं सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।


11. श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सेवाएँ : नगर कीर्तन में श्री गुरु सिंह सभा इन्दौर के उपाध्यक्ष स. रघुवीर सिंह खनुजा, सहसचिव स. सतवीर सिंह छाबड़ा एवं कार्यकारिणी सदस्यों में स. कुलवंत सिंह छाबड़ा, स. अमरजीत सिंह भाटिया, स. जसबीर सिंह होरा, स. रविन्द्र सिंह कलसी, स. मनप्रीत सिंह होरा, स. अवतार सिंह सैनी, स. रविन्दर सिंह होरा, स. जसबीर सिंह अरोरा, स. जितेन्द्र सिंह भाटिया, स. रविन्दर सिंह माखिजा, स. जगजीत सिंह गांधी, स. दारा सिंह सलूजा, स. चरणजीत सिंह सैनी, स. अमन सिंह गिल, स. सतपाल सिंह खालसा ने मुख्य रूप से सभी सेवा क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 घंटे पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 घंटे पहलेइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधारIndoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजनIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 1 दिन पहलेलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपीलIndoreलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपील 1 दिन पहलेबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्तIndoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 3 दिन पहलेइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सीलIndoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 5 दिन पहलेइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्जIndoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 5 दिन पहले
सड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 3 घंटे पहलेआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाईIndoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 3 घंटे पहलेनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नितIndoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 3 दिन पहलेविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्जIndoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 5 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 5 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 5 दिन पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 5 दिन पहले
पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 13 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 16 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 17 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 18 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 18 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 18 दिन पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 18 दिन पहलेबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 18 दिन पहले
↑