देश की बात, आपके शहर से
नरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

नरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित

एमपी ट्रांसको ने संबंधित लोगों को जारी किए नोटिस, निर्माण हटाने के निर्देश 132 केवी लाइन से दोनों ओर 27 मीटर और 220 केवी लाइन से 35 मीटर का सुरक्षित कॉरिडोर जरूरी मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा अति उच्च दाब (ईएचटी) ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित सुरक्षा कॉरिडोर में किए गए निर्माणों के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा नरसिंहपुर जिले में विशेष जागरूकता एवं कार्रवाई अभियान संचालित किया जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi20 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

एमपी ट्रांसको ने संबंधित लोगों को जारी किए नोटिस, निर्माण हटाने के निर्देश

132 केवी लाइन से दोनों ओर 27 मीटर और 220 केवी लाइन से 35 मीटर का सुरक्षित कॉरिडोर जरूरी

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा अति उच्च दाब (ईएचटी) ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित सुरक्षा कॉरिडोर में किए गए निर्माणों के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा नरसिंहपुर जिले में विशेष जागरूकता एवं कार्रवाई अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर किए गए 51 निर्माण चिन्हित किए गए हैं। संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर इन निर्माणों को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
उच्च न्यायालय ने अपने निर्देशों में प्रतिबंधित सुरक्षा कॉरिडोर में विभिन्न शासकीय एजेंसियों द्वारा निर्माण होने देने के मामले का उल्लेख किया है। एमपी ट्रांसको द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य असुरक्षित निर्माणों को हटाने के साथ ही नागरिकों को इनके कारण उत्पन्न होने वाले गंभीर विद्युत जोखिमों के प्रति जागरूक करना है। संबंधित लोगों को समझाईस दी गई है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

इन क्षेत्रों में चिन्हित किए गए 51 निर्माण

नरसिंहपुर क्षेत्र में अब तक चिन्हित 51 निर्माणों में यादव कॉलोनी के 15, गोकुल नगर के 6, वर्धमान सिटी के 13, तिदनी रोड के 3, प्रताप नगर का 1, अवंती नगर के 2, गंगानगर का 1, झरना रोड के 2, देवकछार रोड का 1, सिमरिया रोड के 4, कोदसा (करेली) के 2 तथा कुंडी का 1 निर्माण शामिल है। ये निर्माण 132 केवी नरसिंहपुर-श्रीनगर लाइन, 132 केवी नरसिंहपुर इंटरकनेक्टर, 132 केवी नरसिंहपुर-बरमान तथा 132 केवी नरसिंहपुर-गाडरवारा ट्रांसमिशन लाइनों के नीचे एवं आसपास किए गए हैं।

सुरक्षा कॉरिडोर में निर्माण गंभीर विद्युत खतरे का कारण

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के दोनों ओर कम से कम 27 मीटर तथा 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन के दोनों ओर 35 मीटर का सुरक्षित कॉरिडोर आवश्यक है। इस निर्धारित क्षेत्र में निर्माण करना प्रतिबंधित है। सुरक्षा कॉरिडोर में बने मकान, दुकान एवं अन्य संरचनाएं वहां रहने वाले तथा कार्य करने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती हैं। तेज हवा अथवा अन्य कारणों से विद्युत तारों के झूलने की स्थिति में इनके संपर्क में आने या अत्यधिक नजदीक पहुंचने से जानलेवा दुर्घटना हो सकती है।
अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों में प्रवाहित विद्युत का वोल्टेज घरेलू बिजली की तुलना में लगभग 600 से 950 गुना अधिक होता है। ऐसे में निर्धारित सुरक्षा दूरी का उल्लंघन करना जानलेवा साबित हो सकता है। इन असुरक्षित निर्माणों से किसी दुर्घटना की स्थिति में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका रहती है।

जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी

एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता श्री आर.एस. पांडे एवं कार्यपालन अभियंता श्री ए.पी.एस. चौहान के निर्देशन में नरसिंहपुर टीएलएम टीम द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीम के सहायक अभियंता श्री आशीष कुमार स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पब्लिक एड्रेस सिस्टम, व्यक्तिगत संपर्क एवं नोटिस के माध्यम से नागरिकों को विद्युत सुरक्षा मानकों की जानकारी दे रहे हैं। नागरिकों को समझाया जा रहा है कि ट्रांसमिशन लाइनों के समीप निर्धारित सुरक्षा दूरी का पालन नहीं करना गंभीर दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर सकता है।

एमपी ट्रांसको की नागरिकों से अपील

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों के निर्धारित सुरक्षा कॉरिडोर में किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। पहले से निर्मित संरचनाओं के संबंध में जारी नोटिसों का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से ध्यान रखें। विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही संभावित दुर्घटनाओं से बचाव का महत्वपूर्ण उपाय है।
ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
बिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्तIndoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 1 घंटा पहलेएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्टIndia Newsएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्ट 1 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 2 दिन पहलेमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांगIndoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 6 दिन पहलेAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 6 दिन पहलेमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का!Mumbaiमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का! 7 दिन पहलेदिग्विजय ने बता दिया किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव, धीरेंद्र शास्त्री पर भी तंजMadhyaPradeshदिग्विजय ने बता दिया किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव, धीरेंद्र शास्त्री पर भी तंज 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 13 दिन पहले
इंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सीलIndoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 1 दिन पहलेविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्जIndoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 1 दिन पहलेइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्जIndoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 1 दिन पहलेइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतेंIndoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 1 दिन पहलेइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 1 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 1 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 1 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 2 दिन पहले
70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजितIndore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 7 दिन पहलेइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभIndoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 7 दिन पहलेपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 10 दिन पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 10 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 13 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 15 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 15 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 15 दिन पहले
↑