बिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई 60 से अधिक वाहनों की जांच, छह वाहनों पर 40 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार इंदौर जिले में स्कूली वाहनों एवं लोक परिवहन वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा महू-पीथमपुर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई
60 से अधिक वाहनों की जांच, छह वाहनों पर 40 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार इंदौर जिले में स्कूली वाहनों एवं लोक परिवहन वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा महू-पीथमपुर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 60 से अधिक स्कूली वाहनों, उपनगरीय बसों एवं अन्य वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित कुल तीन वाहनों को जब्त किया गया।
संयुक्त जांच दल द्वारा वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इसके साथ ही वाहन की तकनीकी स्थिति, फिटनेस, परमिट की शर्तों, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों एवं स्पीड गवर्नर की भी जांच की गई। स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बच्चों एवं उनके पालकों से भी फीडबैक लिया गया। उनसे वाहन चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने तथा वाहन संचालन के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करने जैसी गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
जांच के दौरान छह वाहनों में विभिन्न अनियमितताएं एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग की ओर से महू एसडीएम एवं महू तहसीलदार सहित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर की टीम शामिल रही।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थाओं के वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले में आकस्मिक चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं स्कूल संचालकों तथा लोक परिवहन वाहन संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों का संचालन पूर्णतः फिट एवं सभी आवश्यक दस्तावेज वैध होने की स्थिति में ही करें। साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 1 घंटा पहले
India Newsएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्ट 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 1 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 2 दिन पहले
Indoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 1 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 3 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 3 दिन पहले
Indoreदिलजीत के कॉन्सर्ट में मोबाइल चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गोल्ड-सिल्वर पास से एंट्री; 3 आईफोन समेत 6 मोबाइल बरामद, दूसरे राज्यों में भी करते थे वारदात 3 दिन पहले
Indoreपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत 3 दिन पहले
Indoreगैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरू 3 दिन पहले
Indoreइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने की तैयारी, धरने पर बैठे रहवासी 3 दिन पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 15 दिन पहले
Indoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 15 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 15 दिन पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 16 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 16 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 17 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 20 दिन पहले


