जनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की जा रही है।
मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की जा रही है। इसी सिलसिले में आज सम्पन्न जनसुनवाई में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर सवेदनशीलता के साथ निराकरण किया। जनसुनवाई में आज 200 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को सुनकर उनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया गया।
जनसुनवाई में आम नागरिकों से विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित लगभग 203 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व, पुलिस, आर्थिक सहायता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन शामिल हैं। प्राप्त सभी आवेदनों को दर्ज कर उनके निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिन प्रकरणों में तत्काल सहायता की आवश्यकता है, उनमें प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवेदकों को राहत उपलब्ध कराई जा रही है।
जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के अनुरूप विशेष रूप से शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता के प्रकरणों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जरूरतमंद नागरिकों को उपचार एवं शिक्षा के लिए आवश्यक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। ऐसे प्रकरणों में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर शासन की सहायता का लाभ मिल सके, यह सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर उनके समयबद्ध निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही ऐसे प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिनमें आवेदकों को तत्काल राहत अथवा आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।
जनसुनवाई में पहुंचे मेधावी दिव्यांग विद्यार्थी संध्या और वीरेंद्र से भी कलेक्टर श्री वर्मा ने चर्चा कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों एवं आगे की पढ़ाई की आवश्यकताओं की जानकारी ली। दोनों विद्यार्थियों ने अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त किए हैं। उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए आगे की शिक्षा के लिए आवश्यकतानुसार हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गई। जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के साथ ही जरूरतमंदों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सहायता का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री नव जीवन विजय पवार तथा श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 19 मिनट पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 5 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 23 घंटे पहले
India Newsटीआई पर गाड़ी चढ़ाने के बाद कड़ा एक्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सहित तीन सस्पेंड, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित 1 दिन पहले
India Newsशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।। 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 दिन पहले
MadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 3 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 5 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 7 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 9 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 9 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 14 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 19 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 19 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 21 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 21 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 24 दिन पहले