देश की बात, आपके शहर से
इंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

इंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें

इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस में चल रहे सुंदरीकरण कार्य के दौरान मलबे में एक पुरानी होलकरकालीन तिजोरी मिली है।

Abhishek Raghuvanshi18 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस में चल रहे सुंदरीकरण कार्य के दौरान मलबे में एक पुरानी होलकरकालीन तिजोरी मिली है।
पुराने आरटीओ कार्यालय से लाकर रखे जाने या खोदाई में निकलने को लेकर कयास जारी
पुरातत्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है यह तिजोरी, खोलकर होगी इसकी गहन जांच
इंग्लैंड की कंपनी ने कास्ट आयरन से बनाई थी अग्निरोधी तिजोरी, शहर में हैं सैकड़ों नमूने

इंदौर। लालबाग पैलेस में चल रहे संरक्षण और निर्माण कार्य के दौरान एक पुरानी तिजोरी नजर आई है। पैलेस के टिकट काउंटर के पास पाथवे बनाने के लिए खोदाई की जा रही थी, तभी यह तिजोरी दिखाई दी। मंगलवार को तिजोरी सामने आने के बाद इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। कुछ लोगों का कहना था कि यह खोदाई में निकली है, जबकि कुछ का मानना है कि पुराने आरटीओ (रामपुरा कोठी) के खाली होने पर इसे यहां लाकर रखा गया होगा।
अधिकारियों ने बुधवार को तिजोरी खोलकर देखने और इसके यहां रखे जाने की वजह की जांच करने की बात कही है। लालबाग पैलेस परिसर में इन दिनों 47.59 करोड़ रुपये की सुंदरीकरण योजना के तहत काम चल रहा है। इसमें मुख्य दरवाजे से लेकर भवन तक विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। टिकट काउंटर के पास बना टीन शेड हटाने पर मलबे में दबी यह तिजोरी दिखाई दी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। उपसंचालक पुरातत्व विभाग केएल डाबी ने बताया कि इस तिजोरी की जानकारी विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। बुधवार को इसकी जांच की जाएगी कि इसे यहां कब और क्यों रखा गया था। साथ ही तिजोरी खोलकर यह भी देखा जाएगा कि उसमें क्या रखा है।
शहर में भी हैं ऐसी सैकड़ों तिजोरियां
इतिहासकार जफर अंसारी के अनुसार लालबाग पैलेस के तलघर में होलकर शासकों ने विशेष स्ट्रांगरूम बनवाया था। इसमें रखी तिजोरियों में आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं रखी जाती थीं। यह स्ट्रांगरूम इंग्लैंड की कंपनी ने बनाया था। इसे इस तरह तैयार किया गया था कि आग, हवा और भूकंप से भी नुकसान न पहुंचे।
पैलेस के बाहरी हिस्से में मिली तिजोरी जैसी सैकड़ों तिजोरियां शहर में हैं। राजवाड़ा सहित कई सेठ-साहूकारों के यहां भी ऐसी तिजोरियां देखी जा सकती हैं। यह कास्ट आयरन से बनी है, जो आग में भी नहीं जलती और इसमें रखी सामग्री सुरक्षित रहती है। इंदौर बैंक लिमिटेड में भी ऐसी तिजोरियों का उपयोग किया जाता था। इसे इंग्लैंड से बनवाकर गया था। अंसारी ने बताया कि होलकर शासक एक दौर में कुओं में भी खजाना छिपाकर रखते थे।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सीलIndoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 8 घंटे पहलेइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्जIndoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 8 घंटे पहलेइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतेंIndoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 8 घंटे पहलेइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 घंटे पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 1 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 1 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 1 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
विवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्जIndoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 8 घंटे पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 घंटे पहलेपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौतIndoreपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत 2 दिन पहलेगैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरूIndoreगैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरू 2 दिन पहलेइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने की तैयारी, धरने पर बैठे रहवासीIndoreइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने की तैयारी, धरने पर बैठे रहवासी 2 दिन पहलेहजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरूIndoreहजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरू 4 दिन पहलेमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांगIndoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 4 दिन पहले70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजितIndore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 5 दिन पहले
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 15 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 15 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 15 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 16 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 18 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 19 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 19 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 20 दिन पहले
↑