मेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग
शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। पटेल नगर क्षेत्र में मेट्रो परियोजना के निर्माण स्थल पर हुए हादसे में घायल 80 वर्षीय विनोद कुमार का उपचार के दौरान निधन हो गया।

शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। पटेल नगर क्षेत्र में मेट्रो परियोजना के निर्माण स्थल पर हुए हादसे में घायल 80 वर्षीय विनोद कुमार का उपचार के दौरान निधन हो गया। वे एयरपोर्ट रोड स्थित सीता श्री अपार्टमेंट के निवासी थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को विनोद कुमार साधना नगर स्थित जैन मंदिर में दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटेल नगर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य में लगी एक बड़ी क्रेन से चैन सहित भारी लोहे का हुक अचानक टूटकर उनके सिर पर आ गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि उनके मस्तिष्क में कई फ्रैक्चर हो गए और उन्हें गंभीर अवस्था में तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद उन्हें शेल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पिछले कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था। गंभीर चोटों के कारण उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और कल दोपहर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
परिजनों का आरोप है कि हादसे के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक मेट्रो परियोजना से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों अथवा संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
मृतक के पुत्र पंकज ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का खामियाजा उनके परिवार को अपूरणीय क्षति के रूप में भुगतना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से न्यायोचित कार्रवाई करने एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचम 1 दिन पहले
India NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 1 दिन पहले
MadhyaPradeshदोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी: मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान 1 दिन पहले
Mumbaiमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का! 1 दिन पहले
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 1 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 4 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 4 दिन पहले
MadhyaPradeshडीजीपी ने नवनियुक्त एसपी बालाघाट को दी शुभकामनाएं 7 दिन पहले
Indoreहजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरू 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 2 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 7 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 9 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 9 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 9 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 16 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 17 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 19 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 21 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 21 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 22 दिन पहले