सिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट
सिवनी एवं छिंदवाड़ा जिले की सिंचाई परियोजनाओं से लगभग 3 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी अतिरिक्त सिंचाई सुविधा नहरों के रखरखाव, जल वितरण व्यवस्था एवं उपलब्ध जल के समुचित उपयोग पर दें विशेष ध्यान वेनगंगा कछार की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
सिवनी एवं छिंदवाड़ा जिले की सिंचाई परियोजनाओं से लगभग 3 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी अतिरिक्त सिंचाई सुविधा
नहरों के रखरखाव, जल वितरण व्यवस्था एवं उपलब्ध जल के समुचित उपयोग पर दें विशेष ध्यान
वेनगंगा कछार की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं का लाभ किसानों तक समय पर पहुंचाना विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने मंत्रालय में वेनगंगा कछार की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से सिवनी एवं छिंदवाड़ा जिलों में संचालित विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की भौतिक प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति, नहरों के विकास, जल वितरण व्यवस्था तथा परियोजनाओं को पूर्ण करने की समय-सीमा पर चर्चा की गई।
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने बैठक में पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरों के निर्माण, छिंदवाड़ा सिंचाई परियोजना, पेंच माइक्रो-1 एवं माइक्रो-2, शेर सिंचाई परियोजना तथा मछरेवा एवं मांडवा सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। परियोजनाओं के विभिन्न घटकों के निर्माण में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति प्रदान की जाए, जिससे निर्धारित समय-सीमा में परियोजनाएं पूर्ण हो सकें।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण में अनावश्यक विलंब से न केवल लागत और संसाधनों पर प्रभाव पड़ता है, बल्कि किसानों को अपेक्षित लाभ मिलने में भी देरी होती है। इसलिए प्रत्येक परियोजना के कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा प्रगति का वास्तविक आकलन मैदानी स्तर पर किया जाए।
लगभग 3 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा का होगा विस्तार
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि वेनगंगा कछार के अंतर्गत निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने से सिवनी एवं छिंदवाड़ा जिलों में लगभग 3 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा तथा कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों की वर्षा पर निर्भरता कम करने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देने तथा कृषि आधारित आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। सिंचाई परियोजनाएं केवल अधोसंरचना निर्माण के कार्य नहीं हैं, बल्कि किसानों की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
नहरों के रखरखाव एवं जल वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाएं
मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के साथ ही नहरों के समुचित रखरखाव एवं जल वितरण व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जल का अधिकतम सदुपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है। सिंचाई व्यवस्था ऐसी हो कि परियोजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक स्थित किसानों को भी प्राप्त हो सके। उन्होंने नहरों के निर्माण एवं रखरखाव की नियमित समीक्षा करने तथा जल वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि जल संसाधनों का विवेकपूर्ण एवं कुशल प्रबंधन भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाये। प्रत्येक बूंद जल का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।
प्रत्येक 15 दिवस में होगी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को स्वीकृत समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए विस्तृत एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए। कार्ययोजना में परियोजनावार शेष कार्यों, उनकी प्राथमिकताओं तथा पूर्णता की समय-सीमा का स्पष्ट निर्धारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक 15 दिवस में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाए। वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से मैदानी निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें। निर्माण एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों में आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि समीक्षा बैठकों में प्राप्त प्रगति की जानकारी और मैदानी स्तर पर वास्तविक कार्यों में समानता होनी चाहिए। अधिकारी केवल प्रतिवेदन के आधार पर समीक्षा करने तक सीमित न रहें, बल्कि निर्माण स्थलों पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का परीक्षण भी करें।
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। सिंचाई परियोजनाओं को समय पर पूर्ण कर उनका लाभ किसानों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, बेहतर कार्ययोजना और प्रभावी समन्वय के माध्यम से निर्माण कार्यों को गति दें। परियोजनाओं की पूर्णता के साथ-साथ उनके दीर्घकालिक संचालन, रखरखाव एवं जल प्रबंधन की व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जाए। बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव श्री संदीप यादव, प्रमुख अभियंता श्री विनोद कुमार देवड़ा, मुख्य अभियंता सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 5 घंटे पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 5 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 6 घंटे पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 8 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 6 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 7 दिन पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 5 घंटे पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 5 घंटे पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 5 घंटे पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 5 घंटे पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 1 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 6 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 7 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 7 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 7 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 8 दिन पहले