खाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए
56 दुकान स्थित पुष्पक रेस्टोरेंट, ओल्ड कोलकाता रोल और पिपलियापाला स्थित ओशन ग्रिल बार एंड रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर शहर के तीन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के कुल 9 नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित किए गए।
56 दुकान स्थित पुष्पक रेस्टोरेंट, ओल्ड कोलकाता रोल और पिपलियापाला स्थित ओशन ग्रिल बार एंड रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर शहर के तीन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के कुल 9 नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निरीक्षण दल द्वारा 56 दुकान स्थित पुष्पक रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान संचालक श्री अर्पित जैन की उपस्थिति में किए गए निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था उचित नहीं पाई गई। साथ ही खाद्य कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान से तुअर दाल, पनीर, पाव, पावभाजी की भाजी एवं सोयाबीन तेल के कुल 5 नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित किए गए। पाई गई कमियों के संबंध में प्रतिष्ठान संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी किया जा रहा है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा पिपलियापाला स्थित ओशन ग्रिल बार एंड रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के प्रभारी श्री मंजीत होरा उपस्थित थे। दल द्वारा फ्रीजर की डीप क्लीनिंग करने तथा नॉनवेज कच्चे खाद्य पदार्थों की समुचित साफ-सफाई एवं व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मौके से चिकन मंचो सूप एवं पनीर के कुल 2 खाद्य नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित किए गए।
इसके अलावा 56 दुकान स्थित ओल्ड कोलकाता रोल का भी निरीक्षण किया गया। यहां से वेज मंचूरियन नूडल्स एवं पनीर के कुल 2 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा तीनों प्रतिष्ठानों से संग्रहित कुल 9 खाद्य नमूने प्रयोगशाला में गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 3 दिन पहले
Indoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 4 दिन पहले
Indoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 4 दिन पहले
India Newsएडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर 10 दिन में लें अंतिम फैसला, नहीं तो 2 दिसंबर को कोर्ट में पेश हों मुख्य सचिव : हाईकोर्ट 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 6 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 7 दिन पहले
Indoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 10 दिन पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 5 घंटे पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 5 घंटे पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 5 घंटे पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 5 घंटे पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 5 घंटे पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 6 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 6 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 7 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 7 दिन पहले


