देश की बात, आपके शहर से
जनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

जनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके

केन्द्रीय जनजातीय कार्य विभाग राज्यमंत्री श्री उईके ने इंदौर में किया सात दिवसीय राज्य स्तरीय ‘आदि बाजार’ का शुभारंभ 23 से 29 नवम्बर तक आयोजित आदि बाजार में देश के विभिन्न राज्यों के जनजातीय शिल्पकारों ने लगाए आकर्षक स्टॉल इंदौर के बाद रीवा, भोपाल और जबलपुर में भी होंगे आदि बाजार एवं आदि महोत्सव के आयोजन जनजातीय समाज की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपराओं और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने तथा जनजातीय शिल्पकारों एवं उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय सात दिवसीय ‘आदि बाजार’ का सोमवार को शुभारंभ हुआ।

Abhishek Raghuvanshi24 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

केन्द्रीय जनजातीय कार्य विभाग राज्यमंत्री श्री उईके ने इंदौर में किया सात दिवसीय राज्य स्तरीय ‘आदि बाजार’ का शुभारंभ

23 से 29 नवम्बर तक आयोजित आदि बाजार में देश के विभिन्न राज्यों के जनजातीय शिल्पकारों ने लगाए आकर्षक स्टॉल

तस्वीरों में खबर7 फोटो

इंदौर के बाद रीवा, भोपाल और जबलपुर में भी होंगे आदि बाजार एवं आदि महोत्सव के आयोजन

जनजातीय समाज की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपराओं और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने तथा जनजातीय शिल्पकारों एवं उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय सात दिवसीय ‘आदि बाजार’ का सोमवार को शुभारंभ हुआ। केन्द्रीय जनजातीय कार्य विभाग राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने इंदौर के ग्रामीण हाट में आयोजित इस बाजार का शुभारंभ किया। भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ मर्यादित (ट्राइफेड) द्वारा 23 से 29 नवम्बर 2026 तक आयोजित इस बाजार में देश के विभिन्न राज्यों के जनजातीय शिल्पकार अपने पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों, कलाकृतियों और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि देश की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने तथा जनजातीय शिल्पकारों को उनके उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आदि बाजार के आयोजन प्रारंभ किए गए हैं। मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में इस वर्ष का यह पहला आदि बाजार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आदि बाजार इस दिशा मंं एक महत्वपूर्ण माध्यम है।


केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री उईके ने कहा कि जनजातीय अंचलों में हस्तशिल्प, पारंपरिक ज्ञान, कला और प्राकृतिक संसाधनों का अनमोल भंडार है। यहां के शिल्पकारों में अद्भुत हुनर है, लेकिन पहले उन्हें अपने उत्पादों के विक्रय के लिए उचित बाजार और अवसर उपलब्ध नहीं हो पाते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, वन उपज, अनाज एवं सब्जियों का पर्याप्त उत्पादन होने के बावजूद विपणन की सुविधाओं का अभाव रहता था। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की परिकल्पना के अनुरूप गांव-गांव तक सड़कों का विस्तार हुआ और आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि हुई। इससे ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के विकास को गति मिली है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। ट्राइफेड के माध्यम से जनजातीय शिल्पकारों और उत्पादकों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। इससे जनजातीय समुदाय आर्थिक रूप से सशक्त होगा और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
श्री उईके ने कहा कि 6 अगस्त 1987 को ट्राइफेड की स्थापना जनजातीय कला, संस्कृति एवं हस्तशिल्प को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। इसके माध्यम से जनजातीय शिल्पकारों को आर्थिक सशक्तिकरण के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ज्वार, बाजरा, कोदो और कुटकी जैसे पारंपरिक जनजातीय कृषि उत्पादों को श्रीअन्न के रूप में विशेष पहचान और सम्मान प्रदान किया है। जनजातीय क्षेत्रों के प्राकृतिक उत्पाद, शुद्ध खाद्य सामग्री, औषधीय वन उत्पाद और शहद भी विशेष महत्व रखते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आदि बाजार जैसे आयोजन जनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


देशभर के जनजातीय शिल्पकारों के उत्पादों से सजा आदि बाजार
आदि बाजार में मध्यप्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, गुवाहाटी, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, अहमदाबाद, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनजातीय शिल्पकारों एवं उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। यहां पॉमलीप इनग्रेविंग, वरली पेंटिंग, पट्टाचित्र पेंटिंग, तारकशी, ढोकरा शिल्प, कांथा एम्ब्रायडरी, पश्मीना शॉल, एप्लिक कारीगरी, बिदरी कला, लौह शिल्प, जनजातीय चित्रकलाएं और पारंपरिक वस्त्र विशेष आकर्षण का केन्द्र हैं।
बाजार में मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध महेश्वरी एवं चंदेरी वस्त्र कला, बाघ प्रिंट की साड़ियां और सूट भी प्रदर्शित किए गए हैं। इन वस्त्रों में पारंपरिक हथकरघा बुनाई, प्राकृतिक रंगों तथा लकड़ी के ब्लॉकों से की जाने वाली छपाई कला की विशिष्टता देखने को मिल रही है। इसके अतिरिक्त डोकरा धातु शिल्प की कलात्मक वस्तुएं, बांस से निर्मित घरेलू एवं सजावटी सामग्री, नारियल के खोल से बने कोकोनट बॉक्स और विभिन्न जनजातीय चित्रकलाएं भी आगंतुकों को आकर्षित कर रही हैं।
आदि बाजार में प्राकृतिक शहद, स्थानीय स्तर पर उत्पादित जैविक सामग्री, हस्तनिर्मित उपहार सामग्री और दैनिक उपयोग की पारंपरिक वस्तुएं भी उपलब्ध हैं। इस आयोजन के माध्यम से नागरिकों को देश के विभिन्न जनजातीय अंचलों की कला, शिल्प, प्राकृतिक संसाधनों और पारंपरिक कौशल से तैयार उत्पादों को करीब से जानने तथा सीधे शिल्पकारों से खरीदने का अवसर मिल रहा है।


मध्यप्रदेश में आगे भी होंगे आदि बाजार और आदि महोत्सव
ट्राइफेड की महाप्रबंधक श्रीमती प्रीति मैथिल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आदि बाजार के उद्देश्यों एवं आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में जनजातीय लोककलाओं एवं हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए श्रृंखलाबद्ध रूप से आदि बाजार और आदि महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इंदौर के बाद दिसम्बर 2026 में रीवा में, जनवरी 2027 में भोपाल में आदि महोत्सव तथा फरवरी और मार्च 2027 में जबलपुर में आदि बाजार के आयोजन प्रस्तावित हैं।
शुभारंभ अवसर पर आदिवासी समाज के कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य के माध्यम से केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री उईके का स्वागत किया। श्री उईके ने भी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ लोकनृत्य में सहभागिता की। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा शिल्पकारों से चर्चा कर उनके उत्पादों, पारंपरिक कला और विपणन संबंधी अनुभवों की जानकारी ली। इस अवसर पर ट्राइफेड के सहायक प्रबंधक श्री पी.एम. खदाने, सहायक प्रबंधक श्री योगेश यादव सहित बड़ी संख्या में जनजातीय कलाकार एवं शिल्पकार उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 5 घंटे पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 5 घंटे पहले‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 5 घंटे पहलेगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपएIndoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 5 घंटे पहलेश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएंMadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 5 घंटे पहलेसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहलेप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 5 घंटे पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 6 घंटे पहले
चालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ायाIndoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ाया 5 घंटे पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 5 घंटे पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 1 दिन पहलेआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाईIndoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 1 दिन पहलेलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपीलIndoreलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपील 3 दिन पहलेनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नितIndoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 4 दिन पहलेबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्तIndoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 4 दिन पहले
इंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 7 दिन पहलेदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 8 दिन पहलेइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशानIndoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 8 दिन पहलेम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तारIndoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 8 दिन पहलेदिलजीत के कॉन्सर्ट में मोबाइल चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गोल्ड-सिल्वर पास से एंट्री; 3 आईफोन समेत 6 मोबाइल बरामद, दूसरे राज्यों में भी करते थे वारदातIndoreदिलजीत के कॉन्सर्ट में मोबाइल चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गोल्ड-सिल्वर पास से एंट्री; 3 आईफोन समेत 6 मोबाइल बरामद, दूसरे राज्यों में भी करते थे वारदात 8 दिन पहलेपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौतIndoreपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत 8 दिन पहलेगैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरूIndoreगैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरू 8 दिन पहलेइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने की तैयारी, धरने पर बैठे रहवासीIndoreइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने की तैयारी, धरने पर बैठे रहवासी 8 दिन पहले
↑