श्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं
इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, बढ़ई और पेंटर सहित विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा, कामगारों को भी मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा नागरिकों को कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने तथा कामगारों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 'कॉल कारीगर' (Call Karigar) मोबाइल ऐप विकसित किया गया है।
इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, बढ़ई और पेंटर सहित विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा, कामगारों को भी मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर

मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा नागरिकों को कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने तथा कामगारों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ‘कॉल कारीगर’ (Call Karigar) मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों के कुशल कामगारों की सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल नागरिकों और कामगारों के बीच डिजिटल माध्यम से सीधा संपर्क स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
‘कॉल कारीगर’ ऐप के माध्यम से इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, बढ़ई, पेंटर सहित विभिन्न व्यवसायों से जुड़े कुशल कामगारों की सेवाएं ऑनलाइन बुक की जा सकेंगी। ऐप पर नागरिकों एवं कामगारों को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध होगी।
सत्यापित कामगारों की मिलेगी जानकारी
ऐप की प्रमुख विशेषता कामगारों के दस्तावेजों का सत्यापन है। इसके अंतर्गत कामगार अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, कौशल प्रमाण-पत्र एवं पुलिस सत्यापन से संबंधित दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। इससे नागरिकों को सत्यापित एवं कुशल कामगारों का चयन करने में सुविधा मिलेगी।
ऑनलाइन बुकिंग से लेकर भुगतान तक की सुविधा
नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कामगारों का चयन कर ऑनलाइन सेवा बुक कर सकेंगे। बुकिंग की स्थिति भी ऐप के माध्यम से देखी जा सकेगी। इसके साथ ही एकीकृत भुगतान गेटवे के माध्यम से सुरक्षित डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सेवा प्राप्त करने के बाद नागरिक संबंधित कामगार को रेटिंग एवं फीडबैक भी दे सकेंगे।
कामगारों को मिलेगा रोजगार का बेहतर अवसर
यह ऐप कामगारों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। इसके माध्यम से कामगार अपनी बुकिंग, कार्य आवंटन एवं अर्जित आय का विवरण देख सकेंगे। इससे उन्हें अपने कार्यों का व्यवस्थित प्रबंधन करने तथा रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
ऐप में प्रशासनिक डैशबोर्ड की सुविधा भी दी गई है, जिसके माध्यम से बुकिंग, भुगतान, शिकायतों एवं कामगारों की गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी। श्रम विभाग की यह डिजिटल पहल नागरिकों को सुविधाजनक एवं विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही कुशल कामगारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 4 घंटे पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 4 घंटे पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 4 घंटे पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 5 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 5 घंटे पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 1 दिन पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 4 घंटे पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 5 घंटे पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 5 घंटे पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 1 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 7 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 8 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत के कॉन्सर्ट में मोबाइल चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गोल्ड-सिल्वर पास से एंट्री; 3 आईफोन समेत 6 मोबाइल बरामद, दूसरे राज्यों में भी करते थे वारदात 8 दिन पहले
Indoreपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत 8 दिन पहले
Indoreगैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरू 8 दिन पहले
Indoreइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने की तैयारी, धरने पर बैठे रहवासी 8 दिन पहले