इन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल
सेवा और परोपकार की नगरी इन्दौर ने आज फिर मानवता के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।
सेवा और परोपकार की नगरी इन्दौर ने आज फिर मानवता के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। शहर के दो प्रतिष्ठित परिवारों ने अपनों को खोने की गहरी पीड़ा के बीच अत्यंत सराहनीय और प्रेरक निर्णय लेते हुए मरणोपरांत अंग एवं देहदान किया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार दिवंगत देहदानियों के सम्मान में इंदौर पुलिस प्रशासन द्वारा अंतिम विदाई समारोह में समाज जनों की उपस्थिति में गार्ड ऑफ आनर प्रदान किया गया। दोनों पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के अध्ययन और चिकित्सा शोध के लिए समर्पित की गईं। उसके पूर्व उनके नेत्रदान एमके इंटरनेशनल आई बैंक में एवं त्वचा दान चोइथराम स्किन बैंक में संपन्न हुआ।
बैकुंठ धाम कॉलोनी इंदौर निवासी श्रीमती कमलाबाई समरथमल संघवी के निधन के पश्चात संघवी परिवार (नरेन्द्र, सुनील, मधु, उमरावमल, दिलीप संघवी एवं समस्त परिवारजन) ने उनके अंग एवं देहदान का संकल्प पूरा किया। श्रीमती संघवी के अंग एवं देहदान में दिवंगत के भतीजे श्री पंकज संघवी एवं सेवा भारती के श्री रूपेंद्र जैन द्वारा समन्वय सेवा प्राप्त हुई।
समाजसेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले श्री हंसराज जैन ने जीवनपर्यंत समाज को दिशा दी और मृत्यु के पश्चात भी अपना शरीर चिकित्सा विज्ञान की उन्नति के लिए दान कर अमरत्व प्राप्त किया। वे अनेक शैक्षणिक, चिकित्सा एवं सामाजिक संस्थाओं के अग्रणीय कार्यकर्ता थे। महज 25 दिन पूर्व श्री हंसराज के अनुज श्री देवेंद्र कुमार जैन का भी निधन हुआ था एवं उनके भी अंग एवं देहदान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में किया गया था।
इस कार्य में समन्वय सेवा दिवंगत के भतीजे श्री शैलेश जैन, श्री विकास मुथा एवं श्री मुकेश थावरानी द्वारा प्राप्त हुई। दोनों ही दिवंगत के नेत्रदान एमके इंटरनेशनल आई बैंक में एवं त्वचा दान चोइथराम स्किन बैंक में संपन्न हुआ।
स्व. श्रीमती संघवी की बॉडी डोनेशन ऐलनसिटी मेडिकल कॉलेज इंदौर में एवं स्व. श्री हंसराज जैन का बॉडी डोनेशन सेम कॉलेज आफ आयुर्वेदिक साइंस भोपाल में संपन्न हुआ।
मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से दोनों देहदान की प्रक्रिया सम्मानपूर्वक पूर्ण की गई। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों भी इंदौर निवासी श्रीमती आशा लता काबरा के नेत्रदान एम के इंटरनेशनल आई बैंक में एवं देहदान कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर में संपन्न हुआ था।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 5 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 1 दिन पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 5 घंटे पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले



