Indore
पुलिस थाना कनाडिया जोन 02 इंदौर की प्रभावी कार्यवाही…, तेज आवाज वाले 101 मॉडिफाइड सायलेंसर एवं 25 हेंड स्पीकर पर चला रोड रोलर
इंदौर पुलिस का सख्त अभियान से कड़ा संदेश… कर्कश ध्वनि का शोर, अब नो मोर जनशांति एवं ध्वनी प्रदुषण पर सख्ती हेतु पुलिस द्वारा किया गया, अवैध मॉडिफाइड सायलेंसरो व हेंड स्पीकर का विनष्टीकरण इन्दौर शहर में तेज आवाज व ध्वनि प्रदुषण करने वाले फटाका सायलेंसर एवं मोडिफाई सायलेंसर का उपयोग कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसने तथा ऐसे व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही करने एवं फटाके एवं मोडिफाई सायलेंसर जप्त करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष सिंह द्वारा दिए गए है।
