इंदौर में मोबाइल दुकान पर 9 लाख की चोरी 36 स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के पवनपुत्र नगर में देखने को मिली।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के पवनपुत्र नगर में देखने को मिली।यहाँ अज्ञात शातिर बदमाशों ने रात के सन्नाटे में एक मोबाइल दुकान को बेहद शातिर तरीके से अपना निशाना बनाया।फरियादी अमित पाल पिता राजाराम पाल निवासी पवनपुत्र नगर ने थाने पहुंचकर चोरी की गंभीर रिपोर्ट दर्ज कराई है।पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उनकी पवनपुत्र नगर में मोबाइल की दुकान है, जिसे वे रोजाना की तरह बंद कर घर गए थे।
बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से रात के समय दुकान की छत पर चढ़कर वहां लगी टिन शेड की चद्दर को उचकाया और हटाकर नीचे दुकान के भीतर प्रवेश किया।चोरों ने भीतर घुसने के बाद काउंटर और डिस्प्ले को खंगाला और उसके अंदर रखे 36 महंगे एंड्रॉइड स्मार्टफोन समेटकर मौके से फरार हो गए।सुबह जब दुकानदार ने दुकान खोली और काउंटर खाली देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
चोरी गए सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुँची और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए।पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज भी लगे हैं, जिनमें संदिग्ध बदमाश कैद हुए हैं, जिनके हुलिया के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और शहर के मोबाइल मार्केट में इन चोरी किए गए फोन्स की खपाने की कोशिशों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsहीरानगरथाना क्षेत्र में वैन और बाइक की टक्कर के बाद हंगामा वैन में तोड़फोड़ दोनों पक्षों पर केस दर्ज 9 घंटे पहले
Newsइंदौर में ऑटो के टूलबॉक्स से मिली 2 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स तीन आरोपी गिरफ्तार 15 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 22 घंटे पहले
Newsइंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई एमडी ड्रग्स केस का इनामी आरोपी गिरफ्तार 1 दिन पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 1 दिन पहले
Newsटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में इंदौर कनेक्शन प्रांजल नाम का एक संदिग्ध हिरासत में 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Newsमहापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिया पानी बचाने का संदेश 3 दिन पहले
Newsकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया पानी बचाने का संदेश 3 दिन पहले
Newsनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Newsकन्या पूजन कार्यक्रम में लव जिहाद का मुद्दा उठा 3 दिन पहले
Newsसुदर्शन गुप्ता के नेतृत्व में इंदौर में 17वें वर्ष निकली विशाल चुनरी यात्रा 4 दिन पहले
Newsइंदौर में नाबालिग कन्या से मारपीट के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर केस दर्ज 4 दिन पहले
Newsबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Newsइंदौर से गरबा खेलने निकले 4 बच्चे भोपाल पहुंचे लसूडिया पुलिस ने सकुशल खोज निकाला 4 दिन पहले
Newsफर्जी खबरों से दबाव बनाने का आरोप राजविंदर ने ठोका मानहानि का दावा 8 दिन पहले
Newsबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ पंचम दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहले
Newsइंदौर में जल संकट की आहट कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक 9 दिन पहले
Newsओबीसी आरक्षण पर बड़ा अपडेट! सरकार नहीं, भाजपा संगठन सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौती 9 दिन पहले
Newsगांधी भवन में चिंटू चौकसे की पत्रकार वार्ता भागीरथपुरा जलकांड पर चिंटू चौकसे ने उठाए सवाल 10 दिन पहले
Newsइंदौर के बापू गांधी नगर में मारपीट वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज पुलिस ने शुरू की जांच 10 दिन पहले
Newsइंदौर में MTO भंडारण पर प्रशासन का बड़ा छापा कृष्णा इंटरप्राइजेस से भारी मात्रा में सामग्री जब्त 10 दिन पहले
Newsइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 11 दिन पहले