इंदौर में ऑटो के टूलबॉक्स से मिली 2 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में सक्रिय ड्रग्स तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम लगातार संदिग्धों की पतारसी में जुटी थी।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में सक्रिय ड्रग्स तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम लगातार संदिग्धों की पतारसी में जुटी थी।इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी गश्त के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने हुकमचंद मिल एरिया में स्थित सांई मंदिर के पास दबिश दी।वहां एक ऑटो रिक्शा के अंदर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए दिखाई दिए, जो पुलिस को देखते ही हड़बड़ाने लगे और भागने की कोशिश करने लगे।सतर्क पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए तीनों को मौके पर ही दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान नारु खान निवासी आजाद नगर, अमन निवासी कनाडिया और आदिल पिता सलीम खान निवासी आजाद नगर के रूप में बताई।पुलिस जांच में इनकी पृष्ठभूमि सामने आई कि आरोपी आदिल 5वीं तक पढ़ा है और ऑटो रिक्शा चलाता है, अमन 8वीं तक शिक्षित है और वह भी ऑटो रिक्शा चलाता है, जबकि नारु अशिक्षित है और पंचर सुधारने का कार्य करता है।
जब पुलिस ने उनके पीले-हरे रंग के ऑटो रिक्शा की बारीकी से तलाशी ली, तो गाड़ी के टूलबॉक्स के अंदर छिपाकर रखा गया अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।टूलबॉक्स के भीतर से पुलिस ने 20 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2,00,000/- रुपये आंकी गई है।इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त पीले-हरे रंग का ऑटो रिक्शा भी जप्त किया गया है।
इस प्रकार कुल लगभग पाँच लाख रुपये मूल्य का मशरूका पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ये आरोपी पहली बार इस धंधे में नहीं उतरे हैं, बल्कि इनका पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।आरोपी आदिल के खिलाफ पूर्व में थाना आजाद नगर में आर्म्स एक्ट और थाना अपराध शाखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।
वहीं, आरोपी नारु खान के खिलाफ भी पूर्व में थाना अपराध शाखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज रह चुका है।क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि ये तस्कर इतनी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स कहां से लेकर आए थे और शहर में इसे किसे सप्लाई करने वाले थे।
इस ड्रग्स सिंडिकेट के मुख्य सप्लायर और अन्य नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ जारी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 8 घंटे पहले
Newsइंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई एमडी ड्रग्स केस का इनामी आरोपी गिरफ्तार 13 घंटे पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 15 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 15 घंटे पहले
Newsटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में इंदौर कनेक्शन प्रांजल नाम का एक संदिग्ध हिरासत में 19 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 20 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 20 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 1 दिन पहले
Newsबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ नवमी (नोंवे) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 1 दिन पहले
Newsपूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दिया पानी बचाने का संदेश 2 दिन पहले
Newsमहापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिया पानी बचाने का संदेश 2 दिन पहले
Newsकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया पानी बचाने का संदेश 2 दिन पहले
Newsनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Newsबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Newsइंदौर से गरबा खेलने निकले 4 बच्चे भोपाल पहुंचे लसूडिया पुलिस ने सकुशल खोज निकाला 4 दिन पहले
Newsइंदौर के दंपत्ति से 2 लाख की ठगी शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच पुलिस ने दर्ज किया केस 4 दिन पहले
Newsबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ पंचम दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Newsइंदौर में जल संकट की आहट कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक 8 दिन पहले
Newsओबीसी आरक्षण पर बड़ा अपडेट! सरकार नहीं, भाजपा संगठन सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौती 9 दिन पहले
Newsगांधी भवन में चिंटू चौकसे की पत्रकार वार्ता भागीरथपुरा जलकांड पर चिंटू चौकसे ने उठाए सवाल 9 दिन पहले
Newsइंदौर के बापू गांधी नगर में मारपीट वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज पुलिस ने शुरू की जांच 9 दिन पहले
Newsइंदौर में MTO भंडारण पर प्रशासन का बड़ा छापा कृष्णा इंटरप्राइजेस से भारी मात्रा में सामग्री जब्त 10 दिन पहले
Newsइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 10 दिन पहले
Newsइंदौर में कैफे विवाद के बाद बवाल पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट 10 दिन पहले