केन्द्रीय जेल इन्दौर के सभागृह में विगत 7 सितम्बर से 12 सितम्बर 2026 तक आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग, ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा के सदस्यों द्वारा जीवन में योग एवं ध्यान के सकारात्मक महत्व को बताये हुये नियमित योग करने हेतु बंदियों को प्रोत्साहित किया गया। बंदियों द्वारा नियमित योग व ध्यान का संकल्प लिया गया। श्री संजय कुमार चुघ, सुश्री श्रेष्ठा तिवारी आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कि ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। उक्त कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय जेल इन्दौर के जेल अधीक्षक श्री दिनेश नरगावे के मार्गदर्शन एवं उप जेल अधीक्षक श्री इन्दरसिंह नागर कि उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में कुल 70 बंदियों द्वारा सहभागिता कि गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियो में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक भावनाओं का विकास, मानसिक शांति तथा आत्म चिंतन तथा निरोगी काया, स्वस्थ जीवन यापन करने हेतु प्रोत्साहित करना तथा उक्त कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये प्रेरित करना था।
Reader mood


