इंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल
Indore Garba Pandals Undercover Police: मां दुर्गा की उपासना के पर्व नवरात्रि में हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में लीन है, मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में में भी नवरात्रि में जगह-जगह दुर्गा पंडाल लगे हुए हैं और गरबा आयोजन किए जा रहे हैं।

Indore Garba Pandals Undercover Police: मां दुर्गा की उपासना के पर्व नवरात्रि में हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में लीन है, मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में में भी नवरात्रि में जगह-जगह दुर्गा पंडाल लगे हुए हैं और गरबा आयोजन किए जा रहे हैं। इन गरबा आयोजनों में अंडर कवर एजेंट भी आम पब्लिक के साथ घूम रही हैं। पुलिस की ये अंडर कवर एजेंट गरबा में शामिल होने वाली महिलाओं, युवतियों की सुरक्षा के तैनात की गई हैं जो कि आयोजन स्थल पर मनचलों और अपराधी किस्म के लोगों पर नजर रखती हैं।
मेकअप में पहचाना मुश्किल !
गरबा आयोजनों में अंडर कवर एजेंट के तौर पर तैनात की गईं महिला पुलिसकर्मियों को पहचानना काफी मुश्किल है। दरअसल ये महिला पुलिसकर्मी खाकी वर्दी में नहीं बल्कि आम युवतियों या महिलाओं की तरह लहंगा-चुन्नी पहनकर मेकअप कराकर गरबा आयोजनों में पहुंच रही हैं। आयोजन स्थल पर जैसे ही इन एजेंट को कुछ संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आती है वो तुरंत अपनी टीम को संपर्क करती हैं और कुछ ही देर में पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंच जाती है।
हर किसी पर अंडर कवर एजेंट्स की नजर
एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि बाणगंगा और हीरानगर थाना क्षेत्र में 100 से अधिक गरबा पांडाल और आयोजन चल रहे है। यहां आने वाली महिलाएं, युवतियों की सुरक्षा के लिए अंडरकवर एजेंट की तर्ज पर थाने की महिला पुलिसकर्मी गरबे की पोशाक में आयोजनों में घूम रही है। यह पता लग रही है कि आयोजनों में कोई अपराधी किस्म का व्यक्ति तो नहीं घूम रहा। आयोजनों की सुरक्षा के लिए गुरुवार रात करीब 8 महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इनके साथ सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी भी जाते हैं जो इनके कुछ ही दूरी पर रहते हैं। यदि इस दौरान कोई बदमाश हरकत करता नजर आया तो टीम उसे तत्काल मौके पर पकड़ेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 घंटे पहले
Newsबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ पंचम दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 घंटे पहले
Newsइंदौर में जल संकट की आहट कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक 22 घंटे पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 1 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 1 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 2 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 2 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 2 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 4 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 4 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 14 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 14 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 14 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 16 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 16 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 16 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 16 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 17 दिन पहले