इंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवा
इंदौर जिले में पायलट परियोजना के रूप में हुई शुरुआत, पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत मध्यप्रदेश शासन द्वारा पशुपालकों को पशु प्रजनन संबंधी सेवाएं सुगमता, सुलभता एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभिनव पहल प्रारंभ की गई है।
इंदौर जिले में पायलट परियोजना के रूप में हुई शुरुआत, पशुपालकों को मिलेगी बड़ी राहत
मध्यप्रदेश शासन द्वारा पशुपालकों को पशु प्रजनन संबंधी सेवाएं सुगमता, सुलभता एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभिनव पहल प्रारंभ की गई है। इस नवीन व्यवस्था के तहत अब पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा के लिए पशु चिकित्सा संस्थाओं तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पशुपालक 1962 कॉल सेंटर पर फोन कर घर बैठे ही कृत्रिम गर्भाधान की सेवा प्राप्त कर सकेंगे।
इस व्यवस्था के अंतर्गत प्रशिक्षित मैत्री (MAITRI – Multi-purpose AI Technician in Rural India) कार्यकर्ताओं के माध्यम से पशुपालकों को घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पशुपालक 1962 कॉल सेंटर पर संपर्क कर अपनी मांग दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त मांग के आधार पर संबंधित मैत्री कार्यकर्ता पशुपालक के घर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कृत्रिम गर्भाधान की सेवा प्रदान करेंगे।
यह नवीन व्यवस्था पायलट परियोजना के रूप में इंदौर जिले में 25 नवंबर 2026 से प्रारंभ की गई है। पायलट परियोजना के सफल क्रियान्वयन एवं प्राप्त परिणामों के मूल्यांकन के आधार पर इस व्यवस्था का विस्तार प्रदेश के अन्य जिलों में भी किया जाएगा।
इस संबंध में संयुक्त संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, इंदौर संभाग डॉ. मनीष इंगोले ने बताया कि इस पहल से पशुपालकों को उनके घर पर ही कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे पशु प्रजनन सेवाओं की पहुंच एवं उपलब्धता में सुधार होगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत प्रशिक्षित मैत्री कार्यकर्ताओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में भी सहायता मिलेगी।
विभाग द्वारा इस नवीन व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन, सेवा की गुणवत्ता एवं प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि पशुपालकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन 2 मिनट पहले
Indoreरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखिया 4 घंटे पहले
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 23 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 23 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 1 दिन पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 1 दिन पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 2 दिन पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 2 दिन पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 2 दिन पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 9 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 9 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 9 दिन पहले