लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी
सांसद श्री शंकर लालवानी की विशेष पहल पर 26 से 28 नवंबर तक तीन दिवसीय संविधान जागरूकता महाअभियान चार प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों विद्यार्थी प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन जुड़ेंगे केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी सहित पूर्व राज्यपाल वी.एस. कोकजे और प्रख्यात शिक्षाविद् होंगे शामिल भारतीय संविधान केवल देश के संचालन का आधार नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा, नागरिक अधिकारों की गारंटी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का मार्गदर्शक भी है।
सांसद श्री शंकर लालवानी की विशेष पहल पर 26 से 28 नवंबर तक तीन दिवसीय संविधान जागरूकता महाअभियान
चार प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों विद्यार्थी प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन जुड़ेंगे
केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी सहित पूर्व राज्यपाल वी.एस. कोकजे और प्रख्यात शिक्षाविद् होंगे शामिल
भारतीय संविधान केवल देश के संचालन का आधार नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा, नागरिक अधिकारों की गारंटी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का मार्गदर्शक भी है। इसी संवैधानिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद श्री शंकर लालवानी की विशेष पहल एवं नेतृत्व में सांसद सेवा संकल्प के अंतर्गत इंदौर में 26 से 28 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय विशेष संविधान जागरूकता महाअभियान आयोजित किया जा रहा है।
इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संवैधानिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन को केवल भाषण एवं व्याख्यान तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यापक रूपरेखा तैयार की गई है। तीनों दिनों में इंदौर के 4500 से अधिक विद्यार्थी प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन माध्यम से इस अभियान से जुड़ेंगे।
संविधान दिवस पर दो प्रमुख व्याख्यान, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की रहेगी उपस्थिति
अभियान का शुभारंभ 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर रेनेसां लॉ कॉलेज में प्रातः 11 बजे होगा। यहां भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना एवं वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री वी.एस. कोकजे, प्रख्यात शिक्षाविद् सीए श्री स्वप्निल कोठारी एवं डॉ. दिव्यादित्य कोठारी अपने विचार रखेंगे।
इसी दिन दोपहर 1:30 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के वाणिज्य अध्ययनशाला स्थित चाणक्य सभागृह, तक्षशिला परिसर में भी संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस आयोजन में लगभग 2000 विद्यार्थियों तक संविधान जागरूकता का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग एवं आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों एवं विजेताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
रचनात्मक प्रस्तुतियों से संविधान के मूल्यों का संदेश
27 नवंबर को सिक्का कॉलेज में प्रातः 11 बजे से संविधान आधारित सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे। विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, नृत्य प्रस्तुतियों एवं जानकारीपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक आदर्शों और नागरिक जिम्मेदारियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इस आयोजन में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता होगी।
बालिकाओं में संवैधानिक चेतना का विशेष आयोजन
तीसरे दिन 28 नवंबर को शासकीय अत्रिदेवी हायर सेकेंडरी स्कूल, सुदामा नगर में प्रातः 11 बजे से विशेष आयोजन होगा। इसमें चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 200 तथा कक्षा 8वीं से 12वीं तक की भाषण प्रतियोगिता में लगभग 150 छात्राएं भाग लेंगी। इसके साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, छात्राओं द्वारा स्वरचित गीतों का गायन, लघुनाटिका एवं संविधान की भावना पर आधारित दो विशाल सामूहिक रंगोलियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस आयोजन में 1,500 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता होगी। कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री शौर्य मल्होत्रा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालयों का रहेगा सहयोग
तीनों दिवसीय आयोजनों में लोक शिक्षण विभाग, शिक्षा विभाग तथा विभिन्न शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने का अवसर मिलेगा।
संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाना ही अभियान का उद्देश्य
सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी केवल संविधान के बारे में पढ़ें ही नहीं, बल्कि उसके मूल्यों, आदर्शों और नागरिक कर्तव्यों को अपने जीवन में भी आत्मसात करें। लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों से होती है। युवा पीढ़ी में संविधान के प्रति सम्मान, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन तीन दिवसीय आयोजनों के माध्यम से इंदौर के हजारों विद्यार्थियों को संविधान की मूल भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग बने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट 1 घंटा पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 19 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले