Indore
सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के वैश्विक विकास के लिए वित्त आयोग के समक्ष रखी विशेष मांग
“इंदौर में ₹2 के अनुदान के बदले ₹8 के आय की क्षमता” — सांसद लालवानी इंदौर को अधिक वित्तीय हिस्सा देने से सरकार को मिलेगा अधिक कर राजस्व; बेंगलुरु की तर्ज पर 1% विशेष अनुदान की मांग, नगर निगम के वर्तमान वित्तीय हिस्से में 5 गुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव इंदौर को वैश्विक स्तर के महानगर के रूप में विकसित करने और मध्यप्रदेश की आर्थिक एवं राजस्व क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से सांसद शंकर लालवानी ने छठवें राज्य वित्त आयोग, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया जी के समक्ष रेजिडेंसी कोठी, इंदौर में विशेष वित्तीय प्रावधानों की विस्तृत मांग रखी।
