सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर की रेल परियोजनाओं को मिली बड़ी सौगात – सांसद श्री शंकर लालवानी
चंद्रावतीगंज रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर स्वीकृत, 45 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण जल्द शुरू होगा विकास कार्य, रेलवे फाटक के जाम से मिलेगी स्थायी मुक्ति सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर की रेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
1 बार पढ़ी गई
चंद्रावतीगंज रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर स्वीकृत, 45 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
जल्द शुरू होगा विकास कार्य, रेलवे फाटक के जाम से मिलेगी स्थायी मुक्ति
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर की रेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। चंद्रावतीगंज रेलवे फाटक पर लंबे समय से बनी यातायात की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का टेंडर स्वीकृत हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
रेलवे विभाग द्वारा इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से चंद्रावतीगंज रेलवे फाटक पर बार-बार लगने वाले जाम से क्षेत्रवासियों एवं यात्रियों को स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित होगा।
सांसद श्री शंकर लालवानी द्वारा आगामी सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर एवं आसपास की रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के संबंध में इंदौर की रेल अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से रखा था।
वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाला सिंहस्थ विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ सिंहस्थ के लिए प्रमुख प्रवेश द्वार की भूमिका निभाएगा। ऐसे में इंदौर एवं आसपास के रेलवे नेटवर्क को समय रहते सुदृढ़ करना, रेलवे स्टेशनों का विकास एवं विस्तार करना तथा यात्रियों के लिए आधुनिक और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को परियोजनाओं एवं प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर एवं आसपास के रेल विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया था।
इसी क्रम में चंद्रावतीगंज रेलवे ओवरब्रिज के टेंडर की स्वीकृति को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसके बनने से रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने के कारण होने वाले यातायात जाम से नागरिकों को राहत मिलेगी। साथ ही सिंहस्थ के दौरान इंदौर से उज्जैन एवं अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के आवागमन को भी सुगम बनाने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया सिंहस्थ-2028 केवल उज्जैन का आयोजन नहीं, बल्कि पूरे मालवा और मध्यप्रदेश की आस्था, सेवा और व्यवस्थाओं की परीक्षा है। करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंदौर की रेल अधोसंरचना को समय रहते सुदृढ़ करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के सकारात्मक सहयोग से इंदौर एवं मालवा क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को नई गति मिल रही है। चंद्रावतीगंज ROB के टेंडर की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके निर्माण से क्षेत्रवासियों को रेलवे फाटक के जाम से स्थायी राहत मिलेगी और सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 1 दिन पहले
Indoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 1 दिन पहले
Indoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 1 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 1 दिन पहले
Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 2 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 3 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 3 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 5 घंटे पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 13 घंटे पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 1 दिन पहले
Indoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 4 दिन पहले
Indoreसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें 5 दिन पहले
Indoreराहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराज 5 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ 8 दिन पहले
Indoreग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभ 9 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र 9 दिन पहले
Indore13 साल बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ का हुआ उद्धार 14 दिन पहले