“महाकाल की नगरी में विकास का महाकुंभ: सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन लिख रहा नई तरक्की की इबारत”
शिप्रा के तटों से लदी, अब बहेगी विकास की गंगा, यमुना और सरस्वती महाकाल की नगरी परिवर्तन के काल में भी बिखेरेगी विकास की चमक साहब, उज्जैन में अब सिर्फ घंटे और घड़ियाल की आवाज़ ही नहीं, फैक्ट्रियों और मिलों की चहल-पहल भी गूंजेगी।
0 बार पढ़ी गई
शिप्रा के तटों से लदी, अब बहेगी विकास की गंगा, यमुना और सरस्वती
महाकाल की नगरी परिवर्तन के काल में भी बिखेरेगी विकास की चमक
साहब, उज्जैन में अब सिर्फ घंटे और घड़ियाल की आवाज़ ही नहीं, फैक्ट्रियों और मिलों की चहल-पहल भी गूंजेगी।
₹3060 करोड़ के सिंहस्थ संगम से जगमगा रही है राजा महाकाल की नगरी
उज्जैन के दो अधिकारी, सपनों को हकीकत में बदलते हुए
सबके समय को बदलने वाले महाकाल की नगरी अब शिप्रा के नाम के साथ-साथ विकास की गंगा, यमुना और सरस्वती बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।
अब तक जिस नगरी ने सभी को कुछ न कुछ दिया है, वही नगरी आज अपने विराट स्वरूप को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। एक समय था जब उज्जैन हर मामले में केवल इसलिए पीछे रह जाता था क्योंकि यह एक धार्मिक नगरी मानी जाती थी।
यहां रोजगार, प्रॉपर्टी, फैक्ट्री, व्यवसाय और नौकरियों के अवसर लगभग शून्य के समान थे। लेकिन अब यही शून्य एक बड़े अवसर में बदल चुका है और उज्जैन विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाने की दहलीज पर खड़ा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उज्जैन के भाग्योदय की नई इबारत लिखी जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है मानो यह स्वयं महाकाल की इच्छा हो कि उनकी नगरी के लोगों का भी समय बदले और वे विकास की मुख्यधारा के साथ आगे बढ़ें।
हालांकि इस समय सभी का ध्यान सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर केंद्रित है, लेकिन इसके साथ-साथ उज्जैन के समग्र विकास कार्यों पर भी सभी की नजर बनी हुई है।
संभागायुक्त आशीष सिंह को उज्जैन को बेहतर से बेहतरीन बनाने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में वे दिन-रात मेहनत कर उन सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने में जुटे हैं, जो उनके विज़न का हिस्सा हैं।
वे मानते हैं कि सभी विभागों के बीच समन्वय और संवाद के माध्यम से ही विकास कार्यों को गति दी जा सकती है। उनकी यही कार्यशैली उन्हें अलग पहचान दिलाती है।
इसी सोच के साथ अपर कलेक्टर राजेश राठौर भी कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अब तक उज्जैन की झोली में 246 नई औद्योगिक इकाइयाँ लाई जा चुकी हैं।
उज्जैन संभाग ने उनकी मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली के चलते कई बड़ी कंपनियों का निवेश आकर्षित करने में सफलता हासिल की है।
अब तक उज्जैन की नगरी में लगे विकास के चार चाँद
- पिछले ढाई वर्षों में 246 नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना।
- लगभग ₹16,150 करोड़ से अधिक का निवेश।
- विक्रम उद्योगपुरी फेज-1 एवं फेज-2 और मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश।
- PepsiCo, VECV (Volvo-Eicher Commercial Vehicles) और Alkem Laboratories जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों की बड़ी विनिर्माण इकाइयाँ स्थापित हो रही हैं।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 1 दिन पहले
Indoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 1 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 1 दिन पहले
Indoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 4 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 4 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 5 घंटे पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 13 घंटे पहले
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 1 दिन पहले
Indoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 1 दिन पहले
Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 2 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 3 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 3 दिन पहले
Indoreसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें 5 दिन पहले
Indoreराहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराज 5 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ 8 दिन पहले
Indoreग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभ 9 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र 9 दिन पहले
Indore13 साल बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ का हुआ उद्धार 14 दिन पहले