गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेता पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मिलेंगे क्रमशः एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से की जाएगी अंतरित मध्यप्रदेश सरकार 9 नवंबर को गोवर्धन पर्व मनाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेता पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मिलेंगे क्रमशः एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये
प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से की जाएगी अंतरित
मध्यप्रदेश सरकार 9 नवंबर को गोवर्धन पर्व मनाएगी। इस अवसर पर गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रवींद्र भवन भोपाल में दोपहर 12:30 बजे से राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता के विजयी पशुपालकों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी गौ-पूजन और पशुपालक सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उत्कृष्ट पशुपालकों को मिलेगा पुरस्कार
वृंदावन गांवों में आयोजित गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रमाण-पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। विजेताओं को क्रमशः एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सभी विजेता पशुपालकों को पुरस्कार राशि एक साथ डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के टॉप 10 दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को सांकेतिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
पंजीकृत गौशालाओं को अनुदान राशि का अंतरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 नवम्बर को प्रदेश की 3 हजार से अधिक पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण के लिए सितंबर माह की 60 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि डीबीटी से अंतरित करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं पशुपालन के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गोवर्धन पर्व के महत्व को प्रदर्शित करती विशेष झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा गौ-पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
प्रदेशभर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के साथ उत्कृष्ट गौपालन को प्रोत्साहित करना तथा पशुपालकों को सम्मानित कर उन्हें आधुनिक एवं उन्नत पशुपालन के लिए प्रेरित करना है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 1 घंटा पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshनर्मदापुरम पुलिस ने 24 घंटे में आभूषण चोर महिला को गिरफ्तार किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने लोकभवन में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व किया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण किया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshधार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्त 1 घंटा पहले
MadhyaPradesh80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 1 घंटा पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 1 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अवैध शराब पर प्रतिबंध की घोषणा 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को शराब माफिया पर कार्रवाई का निर्देश दिया 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पैरामेडिकल महाविद्यालय प्रवेश 15 नवम्बर से पहले पूर्ण करने का निर्देश 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद ने 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव स्वीकृत 2 दिन पहले
MadhyaPradeshजैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने भोपाल में आधुनिक कृषि तकनीकें प्रदर्शित कीं 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 3 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 3 दिन पहले