देश की बात, आपके शहर से
80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार
मध्यप्रदेश 1 बार पढ़ी गई

80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार

मुरैना पुलिस ने 80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर और उसके साथी को गिरफ्तार किया, दोनों को मुठभेड़ में घायल किया गया।

Abhishek Raghuvanshi6 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ऑपरेशन का विवरण

बानमोर क्षेत्र के जंगलों में करीब 3 घंटे चला पुलिस का ऑपरेशन आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल, रायफल और 49 कारतूस जब्त। आरोपी के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, फायरिंग सहित 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 9 मामलों में चल रहा था फरार।

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में प्रदेश में संगठित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त फरार और इनामी बदमाशों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मुरैना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 80 हजार रूपए के इनामी कुख्यात बदमाश कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर को पुलिस मुठभेड़ के बाद उसके साथी अजय गुर्जर सहित गिरफ्तार किया है।

थाना बानमोर क्षेत्रांतर्गत ललितापुरा पहाड़ी गांव के समीप जंगलों में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में कल्ली गुर्जर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भी घायल हुआ। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन श्री सचिन कुमार अतुलकर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना श्री सुनील कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में फरार इनामी बदमाशों एवं आदतन अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री धर्मराज मीना के निर्देशन में कुख्यात बदमाश कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति तैयार कर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

टीम को 05 नवंबर को सूचना मिली कि इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर अपने साथी के साथ थाना बानमोर क्षेत्र के ललितापुरा पहाड़ी गांव के समीप जंगल में मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान कल्ली गुर्जर के पैर में गोली लगी तथा उसका साथी अजय गुर्जर भी घायल हो गया। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

कब्जे में हथियार

पुलिस ने कल्ली गुर्जर के कब्जे से एक अवैध देशी 32 बोर पिस्टल, एक 306 बोर रायफल एवं 49 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। वहीं, उसके साथी अजय गुर्जर के कब्जे से एक 12 बोर रायफल एवं 12 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल तीन अवैध हथियार एवं 61 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।

आपराधिक प्रकरण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर एक आदतन एवं सक्रिय अपराधी है। उसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, फायरिंग, अड़ीबाजी, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा एवं अवैध शराब तस्करी सहित कुल 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें से 9 प्रकरणों में वह फरार चल रहा था। विभिन्न आपराधिक मामलों में उसकी गिरफ्तारी पर 80 हजार रूपए का इनाम घोषित था। आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 1 घंटा पहलेधार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्तMadhyaPradeshधार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्त 1 घंटा पहलेU2 ने 2026 में दो EPs जारी किए: Days of Ash और Easter LilyEntertainmentU2 ने 2026 में दो EPs जारी किए: Days of Ash और Easter Lily 1 घंटा पहलेकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम कीWorldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 5 घंटे पहलेरसल ब्रैंड पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गयाEntertainmentरसल ब्रैंड पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया 8 घंटे पहलेपश्चिमी तुर्की में आठ लोगों की मौत के बाद मैनहंट चल रहा हैWorldपश्चिमी तुर्की में आठ लोगों की मौत के बाद मैनहंट चल रहा है 13 घंटे पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 23 घंटे पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 23 घंटे पहले
गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 50 मिनट पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण कियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण किया 1 घंटा पहलेएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभMadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 1 घंटा पहलेमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोरMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 1 घंटा पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 19 घंटे पहलेबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 1 दिन पहलेराज्यपाल पटेल ने स्वदेशी मेला समापन में स्वदेशी पर जोर दियाMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने स्वदेशी मेला समापन में स्वदेशी पर जोर दिया 1 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को शराब माफिया पर कार्रवाई का निर्देश दियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को शराब माफिया पर कार्रवाई का निर्देश दिया 2 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पैरामेडिकल महाविद्यालय प्रवेश 15 नवम्बर से पहले पूर्ण करने का निर्देशMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पैरामेडिकल महाविद्यालय प्रवेश 15 नवम्बर से पहले पूर्ण करने का निर्देश 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद ने 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव स्वीकृतMadhyaPradeshमध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद ने 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव स्वीकृत 2 दिन पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 2 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 2 दिन पहलेजैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने भोपाल में आधुनिक कृषि तकनीकें प्रदर्शित कींMadhyaPradeshजैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने भोपाल में आधुनिक कृषि तकनीकें प्रदर्शित कीं 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगतिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 2 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 2 दिन पहले
↑