इंदौर के पब्लिक पार्क में जलाई चिता: आचार्य श्री विद्या सागर उद्यान में शेड के नीचे हुआ अंतिम संस्कार; लोगों ने बनाया
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में केसर बाग रोड स्थित आचार्य विद्यासागर बगीचे में बुधवार सुबह जैन संत के अंतिम संस्कार की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, बगीचे में 80 वर्षीय जैन संत का अंतिम संस्कार किया गया।
0 बार पढ़ी गई

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में केसर बाग रोड स्थित आचार्य विद्यासागर बगीचे में बुधवार सुबह जैन संत के अंतिम संस्कार की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, बगीचे में 80 वर्षीय जैन संत का अंतिम संस्कार किया गया। सार्वजनिक बगीचे में दाह संस्कार की जानकारी मिलते ही स्थानीय रहवासी मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।
चातुर्मास के लिए पहुंचे थे संत
जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय जैन संत वर्षा योग (चातुर्मास) के लिए क्षेत्र में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनका निधन हो गया। इसके बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की गईं।
पुलिस ने अनुमति देने से किया था इनकार
अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात जैन समाज के कुछ लोग उद्यान में अंतिम संस्कार करने की अनुमति मांगने थाने पहुंचे थे। पुलिस ने सार्वजनिक उद्यान में अंतिम संस्कार की अनुमति देने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद बुधवार सुबह बिना प्रशासनिक अनुमति के उद्यान परिसर में ही अंतिम संस्कार करा दिया गया।
रहवासियों के विरोध के बाद पहुंची पुलिस
सार्वजनिक बगीचे में अंतिम संस्कार की जानकारी फैलने के बाद कॉलोनी के रहवासी मौके पर एकत्रित हो गए और विरोध जताया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेने के साथ नगर निगम को भी पूरे मामले से अवगत कराया है।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 1 दिन पहले
Indoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 1 दिन पहले
Indoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 1 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 1 दिन पहले
Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 2 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 3 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 3 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 5 घंटे पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 13 घंटे पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 1 दिन पहले
Indoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 4 दिन पहले
Indoreसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें 5 दिन पहले
Indoreराहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराज 5 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ 8 दिन पहले
Indoreग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभ 9 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र 9 दिन पहले
Indore13 साल बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ का हुआ उद्धार 14 दिन पहले