देश की बात, आपके शहर से
Indore24°COvercast
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा के अनुरूप राजस्व सेवाओं को बनाया जा रहा त्वरित और सुगम
इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा के अनुरूप राजस्व सेवाओं को बनाया जा रहा त्वरित और सुगम

इंदौर जिले में नवाचार के तहत तीन स्थानों पर आयोजित हुए राजस्व शिविर आयोजित- 220 प्रकरणों का मौके पर निराकरण किसानों को तत्काल मिले आदेश एवं प्रमाणित दस्तावेज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में इंदौर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं।

1 बार पढ़ी गई

Abhishek Raghuvanshi12 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर जिले में नवाचार के तहत तीन स्थानों पर आयोजित हुए राजस्व शिविर आयोजित- 220 प्रकरणों का मौके पर निराकरण

किसानों को तत्काल मिले आदेश एवं प्रमाणित दस्तावेज

तस्वीरों में खबर3 फोटो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में इंदौर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर नागरिकों के राजस्व संबंधी कार्यों के त्वरित निराकरण एवं राजस्व अभिलेखों के अद्यतन के लिए राजस्व निरीक्षक वृत्तों में राजस्व शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को तीन स्थानों रंगवासा, लसुड़िया परमार और ‍पिपल्याराव में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किये गये। इन शिविरों में कुल 220 प्रकरणों का निराकरण किया गया।


इसी नवाचार के तहत बुधवार, 12 अगस्त को तहसील देपालपुर के ग्राम रंगवासा में राजस्व शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन एवं कृषकों को राजस्व संबंधी सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराते हुए कुल 77 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में 47 नामांतरण, 4 बंटवारा एवं 5 नक्शा तरमीम प्रकरणों में तत्काल आदेश पारित किए गए। इन आदेशों का राजस्व अभिलेखों में तत्काल अमल करते हुए संबंधित कृषकों को आदेश एवं खसरे की प्रमाणित प्रतियां भी मौके पर उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा 21 सीमांकन प्रकरणों का भी सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।


इस पहल से किसानों एवं आम नागरिकों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। एक ही स्थान पर प्रकरणों की सुनवाई, आदेश पारित करने, अभिलेखों में अमल तथा प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध कराने की कार्रवाई से नागरिकों को त्वरित राहत मिली।


कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के इस नवाचार का उद्देश्य राजस्व सेवाओं को सरल, सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाना तथा राजस्व अभिलेखों को अद्यतन रखना है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देपालपुर श्री चरणजीत सिंह हुड्डा, तहसीलदार देपालपुर श्रीमती संगीता गोलिया, अपर तहसीलदार वृत्त रंगवासा श्री कुलदीप सिंह, अपर तहसीलदार बेटमा श्री महेंद्र गौड़, सभी हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत रंगवासा के सरपंच, जनपद सदस्य, ग्राम के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।
 
टप्पा कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण
राजस्व शिविर के उपरांत टप्पा कार्यालय गौतमपुरा परिसर में पौधारोपण भी किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं कृषकों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जनसेवा को गांव और नागरिक के द्वार तक पहुंचाने तथा शासकीय सेवाओं को त्वरित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में ऐसे राजस्व शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


लसुड़िया परमार में आयोजित हुआ राजस्व शिविर
सांवेर तहसील के टप्पा क्षिप्रा के गांव लसुडिया परमार में विशेष राजस्व जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही शामिल हुए। शिविर में नामांतरण के कुल 80 प्रकरण,बंटवारा के 05 प्रकरण,सीमांकन के 4,नक्शा तरमीम के 6,रास्ता विवाद के 3 प्रकरण सहित कुल 100 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। ई-केवायसी, सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं को बुलवा कर उनकी समस्याओं का निदान भी हाथो-हाथ किया गया। कृषकों को आदेश की प्रतियां एवं संशोधित खसरा उपलब्ध करवाए गए। गांव में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्रामीणों द्वारा अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों को लिया जाकर संबंधित विभाग को भेजा गया।


पिपल्याराव राव में भी हुआ राजस्व शिविर
जूनी इंदौर के पिपल्याराव स्थित ग्राम पिपल्याराव में भी राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। राजस्व शिविर में करीब 170 किसान आमजन शामिल हुये। शिविर में इन्द्राज दुरूस्ती, नामांतरण, बंटवारा, बतांकन, सीमांकन, रास्ता विवाद के प्रकरणों की सुनवाई कर अंतिम आदेश पारित किया गया। 42 प्रकरणों का शिविर के दौरान ही अंतिम आदेश पारित किया गया। इस प्रकार कुल 43 प्रकरणों का शिविर में निराकरण कर आदेशों/खसरो की प्रति संबंधित कृषकों को प्रदान की गई। इनके अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं की सुना गया व सम्बंधित विभाग को दिशा निर्देश दिए गए । एक रास्ता विवाद के प्रकरण व 03 अवैध कब्जे के प्रकरण में स्थल निरीक्षण किया गया। सीएम. हेल्पलाईन शिकायतें संतुष्टि पूर्वक बंद करवाई गई। किसानों की ई.के.वाय.सी एवं फार्मेर रजिस्ट्री स्वीकृत की गई। रीजनल पार्क तालाब के कैचमेंट एरिया का निरिक्षण किया गया।
शिविर में अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम धनगर, अतिरिक्त तहसीलदार श्री कमलेश कुशवाहा, नायब तहसीलदार श्री अशोक परमार, श्री सुनील हार्डिया एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ePaper
आज का अंकTIME NEWS 21SEP26 Epaper

21 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावटIndoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 1 दिन पहलेशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजनIndoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 1 दिन पहलेआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरणIndoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 1 दिन पहलेसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरतीIndoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 1 दिन पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 1 दिन पहलेअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 2 दिन पहलेप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Religious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 5 घंटे पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 13 घंटे पहलेसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 3 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 4 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 4 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
सभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करेंIndoreसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें 5 दिन पहलेराहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराजIndoreराहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराज 5 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभIndoreसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ 8 दिन पहलेग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभ 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंटIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट 9 दिन पहलेइंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्रIndoreइंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र 9 दिन पहले13 साल बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ का हुआ उद्धारIndore13 साल बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ का हुआ उद्धार 14 दिन पहले
↑