इंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी सहित जनप्रतिनिधियों ने बस को फ्लैग ऑफ किया शहरी एवं इंटरसिटी मार्गों पर यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित, सुगम और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा इंदौर में आज अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) परिसर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी सहित जनप्रतिनिधियों ने बस को फ्लैग ऑफ किया
शहरी एवं इंटरसिटी मार्गों पर यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित, सुगम और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा
इंदौर में आज अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) परिसर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री मधु वर्मा, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया तथा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बस को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं यात्रियों ने बस में सफर भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि शहरी एवं इंटरसिटी मार्गों पर यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं दीर्घकालीन सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करीब दो दशक बाद सार्वजनिक परिवहन सेवा के इस स्वरूप में पुनः शुरुआत होना महत्वपूर्ण कदम है।
सांसद श्री शंकर लालवानी ने भी इस अवसर पर नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठित रूप से संचालित होने वाली इन बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे आमजन का आवागमन और अधिक सुविधाजनक होगा।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा के अंतर्गत यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बसों में महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा लाइव ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से मॉनिटरिंग की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक एसी बसों, डिजिटल एवं यूपीआई टिकटिंग पेमेंट सिस्टम तथा रियायती पास, दिव्यांग पास एवं विद्यार्थी पास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत AICTSL के माध्यम से इंदौर से विभिन्न शहरी एवं इंटरसिटी मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें धार, अशोकनगर, झाबुआ, रतलाम, रीवा, पन्ना, छतरपुर, सतना, जबलपुर, चंदेरी, उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, मंदसौर-नीमच, ओंकारेश्वर सहित अहमदाबाद, जयपुर, उदयपुर, मुलताई एवं नागपुर जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं।
पीएम ई-बस सेवा के माध्यम से वर्तमान में 70 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 150 बसों तक किया जाएगा। पीएम ई-बस सेवा के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन के आधुनिक मॉडल को विस्तार दिया जा रहा है। इन बसों से प्रमुख शहरों के साथ महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों एवं महानगरों तक आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड, बस स्टॉप एवं चार्जिंग स्टेशनों के साथ सुव्यवस्थित नियंत्रण एवं निगरानी प्रणाली भी विकसित की गई है।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को सुविधाजनक, सुगम एवं बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही इंदौर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के संकल्प को दोहराया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों का स्वागत AICTSL के कार्यकारी निदेशक श्री अर्थ जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिवहन व्यवस्था से जुड़े बस संचालक, अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर में साढ़े चार साल की बच्ची के अपहरण से हड़कंप छह घंटे में सकुशल बरामद 52 मिनट पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 2 घंटे पहले
Newsइंदौर के गाय चोरी की शंका में हत्या मामले में बड़ा अपडेट मुख्य आरोपी सूरज जाट ने किया सरेंडर 12 घंटे पहले
Newsभूमाफिया से परेशान पुलिस अधिकारी ने लगाई कलेक्टर से गुहार शिवम वर्मा ने दिए कार्रवाई के निर्देश 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 1 दिन पहले
Newsइंदौर में होटल की चौथी मंजिल से गिरकर 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमादक पदार्थों के विरुद्ध मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Newsयूजीसी के नए नियमों के विरोध में इंदौर में प्रदर्शन रीगल चौराहे से निकाली रैली 1 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 4 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 5 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 5 दिन पहले
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 5 दिन पहले
Indoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 5 दिन पहले
Indoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 5 दिन पहले
Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 6 दिन पहले
Indoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreविकसित भारत संकल्प यात्रा 9 दिन पहले
Indoreसड़कें होती है क्षेत्र के विकास और समृद्धि का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreअनंत चतुर्दशी चल समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर झांकी एवं अखाड़ा संचालकों की बैठक 9 दिन पहले
Indoreग्यारह मिनट में बंद कमरे की बैठक बाहर! ऊषा नायडू को फोन, जूम मीटिंग के बहिष्कार का ऐलान… अब दिल्ली तक पहुंचा मामला 9 दिन पहले
Indore‘छात्रों की गूंज’ में PM मोदी की मिमिक्री पर सीएम मोहन यादव ने जताई आपत्ति 9 दिन पहले
Indoreसात वर्षीय बच्ची को बैड टच करने वाले शतरंज शिक्षक को पांच साल कारावास 9 दिन पहले



