सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला अस्पताल इंदौर में निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हमारे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं - सांसद श्री शंकर लालवानी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “सक्रिय वृद्धावस्था, स्वस्थ भारत की पहचान” के संदेश का किया उल्लेख सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला अस्पताल इंदौर में निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
हमारे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं – सांसद श्री शंकर लालवानी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “सक्रिय वृद्धावस्था, स्वस्थ भारत की पहचान” के संदेश का किया उल्लेख
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी शामिल हुए और वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य एवं सम्मानपूर्ण जीवन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “सक्रिय वृद्धावस्था, स्वस्थ भारत की पहचान” के संदेश का उल्लेख करते हुए सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि हमारे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और जीवन की सीख आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वरिष्ठजनों की सेवा, उनके स्वास्थ्य की चिंता और उन्हें सम्मानपूर्ण एवं सक्रिय जीवन उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
शिविर में वरिष्ठजनों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के साथ नेत्र रोग जाँच, मेडिसिन विभाग जाँच, हड्डी रोग परीक्षण, फिजियोथेरेपी, पुनर्वास तथा आवश्यकता अनुसार गृह-आधारित देखभाल, आवश्यक दवाई जैसी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी एवं सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
वृद्धजन शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को पुष्प गुच्छ से सम्मानित करते हेल्थ संबंधी जानकारी सुरक्षित रखने हेतु हेल्थ डायरी भी प्रदान की गई।
सांसद श्री लालवानी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और संवेदना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठजनों के स्वस्थ, सम्मानपूर्ण और सक्रिय जीवन के लिए किए जाने वाले प्रयास सच्ची सेवा का उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। आज का यह स्वास्थ्य शिविर इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreहजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरू 1 दिन पहले
MadhyaPradeshदोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी: मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान 2 दिन पहले
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 3 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 5 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 8 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 8 दिन पहले
Indoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 1 दिन पहले
Bhopalभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचम 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्य प्रदेश में नए DGP के चयन से पहले बड़ा घटनाक्रम, वरिष्ठ IPS जी. अखेतो सेमा ने जताई अनिच्छा! 2 दिन पहले
MadhyaPradeshअखाड़े ने इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर पद, महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस 2 दिन पहले
MadhyaPradeshदिग्विजय ने बता दिया किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव, धीरेंद्र शास्त्री पर भी तंज 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में दीपदान और सड़क निर्माण का भूमि पूजन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया 8 दिन पहले
MadhyaPradeshडीजीपी ने नवनियुक्त एसपी बालाघाट को दी शुभकामनाएं 8 दिन पहले
MadhyaPradeshदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
MadhyaPradeshनर्मदापुरम पुलिस ने 24 घंटे में आभूषण चोर महिला को गिरफ्तार किया 10 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई की 10 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने स्वदेशी मेला समापन में स्वदेशी पर जोर दिया 10 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर चाक-चौबंद व्यवस्था की घोषणा 10 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने लोकभवन में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया 10 दिन पहले
MadhyaPradeshWTM लंदन 2026 में मध्यप्रदेश का पर्यटन प्रदर्शन 10 दिन पहले
MadhyaPradeshबांधवगढ़ में वन्यजीवों का उत्सव: गौर, हाथी, गिद्ध और बारहसिंगा 10 दिन पहले



