देश की बात, आपके शहर से
स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर, विकसित भारत के निर्माण में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री सिलावट
मध्यप्रदेश 12 बार पढ़ी गई

स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर, विकसित भारत के निर्माण में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री सिलावट

शक्ति संकुल स्तरीय संगठन की साधारण सभा में शामिल हुए मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित शक्ति संकुल स्तरीय संगठन की साधारण सभा का आयोजन किया गया।

Abhishek Raghuvanshi1 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शक्ति संकुल स्तरीय संगठन की साधारण सभा में शामिल हुए मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट

ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित शक्ति संकुल स्तरीय संगठन की साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री विश्वजीत सिसोदिया, जिला पंचायत सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को देश के विकास का महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उन्हें बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से जोड़ने, कौशल विकास, उद्यमिता, बाजार एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। इसका परिणाम है कि आज गांव की महिलाएं केवल परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे स्वयं उद्यमी बनकर परिवार की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही हैं।

तस्वीरों में खबर5 फोटो


महिला शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में ग्रामीण महिलाओं और स्व-सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जब गांव की महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है, तो उसका सीधा प्रभाव परिवार की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और जीवन स्तर पर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि आज स्व-सहायता समूहों की महिलाएं कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, सिलाई-कढ़ाई, छोटे उद्योग, सेवा गतिविधियों सहित अनेक क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा महिलाओं को उत्पादन से लेकरपैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणनतक की गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।


विधानसभा क्षेत्र में आजीविका मिशन की उपलब्धियां
कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण आजीविका मिशन की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि क्षेत्र में कुल 08 संकुल स्तरीय संगठन, 1625 स्व-सहायता समूह में 20 हजार सदस्य मिशन से जुड़े हुए हैं। समूहों एवं सदस्यों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों के लिए शासन से विभिन्न सहायता राशि उपलब्ध करायी गई है।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि ये आंकड़े केवल संख्या नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे बदलाव के प्रतीक हैं। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने तथा समूहों को नए व्यवसाय एवं बाजार से जोड़ने पर जोर दिया।


उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि प्रत्येक महिला के पास अपनी आय का स्थायी साधन हो और वह अपने परिवार के साथ-साथ गांव के विकास में भी योगदान दे। आत्मनिर्भर महिला, आत्मनिर्भर परिवार और आत्मनिर्भर गांव ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।
कार्यक्रम में शक्ति संकुल स्तरीय संगठन की साधारण सभा के दौरान संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। महिला सदस्यों ने अपनी आजीविका गतिविधियों एवं अनुभवों की जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को संगठित होकर कार्य करने, नए उद्यम स्थापित करने तथा ग्रामीण क्षेत्र में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
दिग्विजय ने बता दिया किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव, धीरेंद्र शास्त्री पर भी तंजMadhyaPradeshदिग्विजय ने बता दिया किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव, धीरेंद्र शास्त्री पर भी तंज 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 8 दिन पहलेगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 9 दिन पहलेएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभMadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 10 दिन पहलेदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेनर्मदापुरम पुलिस ने 24 घंटे में आभूषण चोर महिला को गिरफ्तार कियाMadhyaPradeshनर्मदापुरम पुलिस ने 24 घंटे में आभूषण चोर महिला को गिरफ्तार किया 10 दिन पहले
हजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरूIndoreहजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरू 1 दिन पहलेमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांगIndoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 1 दिन पहलेभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचमBhopalभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचम 2 दिन पहलेदोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी: मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जानMadhyaPradeshदोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी: मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान 2 दिन पहले70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजितIndore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 2 दिन पहलेमध्य प्रदेश में नए DGP के चयन से पहले बड़ा घटनाक्रम, वरिष्ठ IPS जी. अखेतो सेमा ने जताई अनिच्छा!MadhyaPradeshमध्य प्रदेश में नए DGP के चयन से पहले बड़ा घटनाक्रम, वरिष्ठ IPS जी. अखेतो सेमा ने जताई अनिच्छा! 2 दिन पहलेअखाड़े ने इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर पद, महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केसMadhyaPradeshअखाड़े ने इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर पद, महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस 2 दिन पहलेइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभIndoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 3 दिन पहले
80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तारMadhyaPradesh80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोरMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 9 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 10 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 10 दिन पहलेमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 10 दिन पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 10 दिन पहलेबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 10 दिन पहलेइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपतIndoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 10 दिन पहले
↑