इंदौर में 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन
देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं अकादमिक संस्थाओं में स्थान रखने वाले कुन्दकुन्द ज्ञानपीठ, श्री दिगम्बर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित है।
देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं अकादमिक संस्थाओं में स्थान रखने वाले कुन्दकुन्द ज्ञानपीठ, श्री दिगम्बर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित है। कुन्दकुन्द ज्ञानपीठ एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 4 अक्टूबर को प्रखर संत प्राकृताचार्य 108 श्री सुनील सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन का विषय ‘भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयाम’ रखा गया है। सम्मेलन में वैदिक से लेकर श्रमण परंपरा तक भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न पक्षों पर विचार-विमर्श होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में प्राच्य भाषाओं, दर्शन, गणित, खगोलशास्त्र, धातु विज्ञान, आयुर्वेद एवं स्थापत्य कला सहित भारतीय ज्ञान-विज्ञान की उन परंपराओं पर मंथन किया जाएगा, जिनकी आधुनिक शिक्षा एवं अनुसंधान में प्रासंगिकता है।
सम्मेलन का उद्देश्य देश के उच्च शिक्षा के कर्णधारों को एक मंच पर लाकर प्राच्य विद्याओं, इतिहास, दर्शन और वैज्ञानिक दृष्टि के अंतर्संबंधों की समीक्षा करना तथा इन्हें विश्वविद्यालयीन पाठ्यक्रम एवं अनुसंधान का हिस्सा बनाने की दिशा में व्यवहारिक मार्ग तैयार करना है। सम्मेलन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, कुलाधिपति, शिक्षाविद् एवं चिंतक शामिल होंगे।
इनमें प्रो. सिद्धार्थ सिंह, कुलगुरु नव नालंदा महाविहार, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, प्रो. राजेश जी वर्मा, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, बी.ए. चोपड़े, सतना, डॉ. अरुण रमेश जोशी, खंडवा, प्रो. शिवशंकर मिश्र, उज्जैन, प्रो. आलोक चौबे, चित्रकूट, प्रो. एस.एस. भाकर, PIMR इंदौर, प्रो. मोहनलाल कोरी, खरगोन, प्रो. सचिन चतुर्वेदी, राजगीर, प्रो. डी.के. पटनायक, प्रो. पृथ्वी यादव, सेज यूनिवर्सिटी इंदौर, कुलाधिपति स्वप्निल कोठारी, रेनेसा यूनिवर्सिटी इंदौर, डॉ. प्रमोद शर्मा, खरगोन, डॉ. राजेश दीक्षित, डॉ. विमल कुमार, प्रो. वी.के. जैन, TMU मुरादाबाद सहित अन्य शिक्षाविद् शामिल होंगे।
कार्यक्रम में प्रो. नितेश पुरोहित, डॉ. निलाभ तिवारी, डॉ. गोविन्द गंधेय, प्रो. नलिन के. शास्त्री, डॉ. कविता कासलीवाल कोठारी, डॉ. यतीश जैन, डॉ. रमेश शास्त्री, डॉ. विक्रम परमार, डॉ. अमित हसीजा, प्रो. रजनीश जैन, प्रो. राहुल सिंघई एवं श्री प्रज्ज्वल खरे सहित अनेक विद्वान भी अपने विचार रखेंगे।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई करेंगे, जबकि कुन्दकुन्द ज्ञानपीठ के अध्यक्ष श्री अमित कासलीवाल एवं रेनेसा यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति स्वप्निल कोठारी की भी प्रमुख सहभागिता रहेगी। सम्मेलन में भारतीय ज्ञान परंपरा को उच्च शिक्षा, पाठ्यक्रम एवं अनुसंधान से जोड़ने को लेकर विचार-मंथन किया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsफोनिक्स टाउनसिटी में 18 लाख में खरीदा प्लॉट निर्माण शुरू करते ही रोकने का आरोप थाने पहुंचा मामला 7 घंटे पहले
Newsइंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर तलवार लहराना पड़ा भारी शानू लाला गिरफ्तार 13 घंटे पहले
Newsचेकिंग पॉइंट पर रोकने का इशारा किया तो पुलिसकर्मी को मारी टक्कर स्कॉर्पियो का पहिया पैर पर चढ़ा 19 घंटे पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 घंटे पहले
Newsइंदौर में गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा महात्मा गांधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 1 दिन पहले
Newsनिगम आयुक्त और पुलिस कमिश्नर का ज्वाइंट एक्शन: 4 चौराहों पर किया निरीक्षण ट्रैफिक सुधार के निर्देश 1 दिन पहले
Newsअरब सागर में फिल्मी स्टाइल में ऑपरेशन ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार 1 दिन पहले
Newsकार्यक्रम में नहीं बुलाने पर भड़कीं भाजपा पार्षद निगम अधिकारियों को दी चेतावनी 2 दिन पहले
Newsचंदन लोहार हत्याकांड के आरोपी मानसिंह राजावत पर एक और केस दर्ज 7 लाख की धोखाधड़ी और धमकाने का आरोप 1 दिन पहले
Newsऑनलाइन क्रिकेट-कैसीनो सट्टेबाजी में फरार आरोपी अभिषेक अग्रवाल गिरफ्तार 2 दिन पहले
Newsइंदौर की फल मंडी में ऑफ सीजन में तरबूज महंगा 15 से 25 रुपये किलो तक पहुंची कीमत 3 दिन पहले
Newsइंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग की हत्या स्ट्रीट डॉग के भौंकने से नाराज था शख्स 3 दिन पहले
Newsइंदौर में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई 12 ग्राम ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार 3 दिन पहले
Newsढाबे पर रौब जमाना पड़ा भारी देशी कट्टा और कारतूस के साथ दो युवकों को किया राउंडअप 4 दिन पहले
Newsऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टे का खेल क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को पकड़ा 4 दिन पहले
Newsइंदौर में साढ़े चार साल की बच्ची के अपहरण से हड़कंप छह घंटे में सकुशल बरामद 4 दिन पहले