देश की बात, आपके शहर से
संविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

संविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री पटेल ने विद्यार्थियों को दिलाया सामाजिक समरसता, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संकल्प राज्यपाल श्री पटेल ने संविधान दिवस पर किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि भारत जैसे विविधता से परिपूर्ण देश में संविधान के मूल्यों को संसद और न्यायालयों की सीमाओं से आगे ले जाकर जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

Abhishek Raghuvanshi26 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री पटेल ने विद्यार्थियों को दिलाया सामाजिक समरसता, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

राज्यपाल श्री पटेल ने संविधान दिवस पर किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

तस्वीरों में खबर12 फोटो

प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि भारत जैसे विविधता से परिपूर्ण देश में संविधान के मूल्यों को संसद और न्यायालयों की सीमाओं से आगे ले जाकर जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। विशेषकर युवाओं का संविधान से जुड़ाव और अधिक गहरा होना चाहिए। इससे राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत होगी तथा विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
राज्यपाल श्री पटेल गुरुवार को डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू में आयोजित आठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था। इस अवसर पर हम डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहब अंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों का स्मरण करते हैं। बाबा साहब की जन्मस्थली महू में स्थित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होना गौरव का विषय है। इस दीक्षांत समारोह में श्री पटेल ने विद्यार्थियों को उपाधि का वितरण किया। प्रारंभ में उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और युवाओं को संकल्प दिलाया।
समारोह में राज्यपाल श्री पटेल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की अब तक की प्रगति का मूल्यांकन और भविष्य की दिशा निर्धारित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।


बिरसा मुंडा और टंट्या मामा के योगदान से प्रेरणा लें युवा
राज्यपाल श्री पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा और जनजातीय नायक टंट्या मामा भील के संघर्ष और योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की अल्प आयु में समाज और देश के लिए असाधारण योगदान दिया। आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। टंट्या मामा भील ने भी अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अदम्य साहस और देशभक्ति का परिचय दिया। इन महान जननायकों का जीवन युवाओं को समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का शोध केवल अकादमिक उपलब्धियों और शोध पत्रों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। शोध ऐसा हो जो समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान करे तथा शासन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई दिशा देने में उपयोगी साबित हो। ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों के विद्यार्थियों को शिक्षा और शोध से जोड़कर उनमें सामाजिक संवेदना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा समस्याओं के व्यावहारिक समाधान की क्षमता विकसित की जानी चाहिए।


सामाजिक समरसता व्यवहार में भी दिखे
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और सामाजिक न्याय के मूल्य हमारी शिक्षण पद्धति, शोध और दैनिक व्यवहार में दिखाई दें। सामाजिक समरसता की बात करना पर्याप्त नहीं है, इसे अपने व्यवहार में भी उतारना होगा। किसी व्यक्ति के गरीब होने, साधारण कपड़े पहनने या वंचित समुदाय से आने के कारण उसके प्रति मन में भेदभाव का भाव नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति के व्यवहार में संवेदनशीलता, आत्मीयता और समानता का भाव होना अत्यंत आवश्यक है।

माता-पिता के त्याग और समर्पण को कभी न भूलें विद्यार्थी
राज्यपाल श्री पटेल ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ माता-पिता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी खूब आगे बढ़ें, अच्छा रोजगार प्राप्त करें और जीवन में आर्थिक रूप से समृद्ध बनें, लेकिन अपने माता-पिता और भाई-बहनों को कभी न भूलें। उन्होंने मां की ममता और पिता के समर्पण का भावपूर्ण उल्लेख करते हुए कहा कि मां अपने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए सुबह जल्दी उठकर भोजन तैयार करती है। घर का भोजन केवल भोजन नहीं, बल्कि मां के स्नेह और भावनाओं से जुड़ा होता है। इसी तरह पिता अपनी आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद बच्चों की शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास करता है। इसलिए जीवन में कितनी भी सफलता मिले, माता-पिता के त्याग और योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए।


शिक्षा के साथ संस्कार और नशामुक्त जीवन भी जरूरी
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों का दायित्व केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करना भी है। विद्यार्थी पांच वर्ष या उससे अधिक समय संस्थान में बिताते हैं। इस अवधि में उन्हें ऐसी शिक्षा और संस्कार मिलने चाहिए, जिससे वे अपने परिवार, समाज और देश के लिए उपयोगी नागरिक बन सकें। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर देता है। कॉलेज और विश्वविद्यालयों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री और उपलब्धता को रोकने के लिए सभी को सजग रहना चाहिए। नशामुक्त भारत का संकल्प तभी पूरा होगा, जब युवा स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे।


स्वच्छता और सामाजिक सेवा में विश्वविद्यालयों की भी हो सक्रिय भागीदारी
राज्यपाल श्री पटेल ने सामाजिक संस्थाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे स्वच्छता एवं जनसेवा के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब सामाजिक संस्थाएं गांवों में जाकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कार्य कर सकती हैं, तो विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन, परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी समझते हुए सकारात्मक कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रत्येक विद्यार्थी को विचार करना चाहिए कि वह विकसित भारत के निर्माण में अपना क्या योगदान दे सकता है। राज्यपाल श्री पटेल ने विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में ली गई प्रतिज्ञा को केवल एक दिन का संकल्प न मानकर जीवन के 365 दिनों का संकल्प बनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी खूब आगे बढ़ें, उन्हें अच्छा प्लेसमेंट और सफलता मिले, लेकिन वे संस्कारित रहते हुए माता-पिता, समाज और देश के लिए भी अच्छे कार्य करें।


केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा को सामाजिक क्रांति और समानता का सबसे सशक्त माध्यम बनाया। उनकी जन्मभूमि महू में संविधान दिवस पर आयोजित दीक्षांत समारोह गौरव का विषय है। विद्यार्थियों को प्राप्त उपाधि उनके परिश्रम, अनुशासन और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, शोध और नवाचार का उपयोग समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान तथा राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान युवाओं को नए अवसर प्रदान कर रहे हैं। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं, विशेषकर शिक्षित बेटियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री हर्ष चौहान ने कहा कि भारतीय संविधान विविधताओं से भरे देश को एक सूत्र में पिरोने वाला अद्भुत दस्तावेज है। संविधान निर्माताओं, विशेषकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक भेदभाव और असमानता को दूर करने के लिए दूरदर्शी प्रावधान किए। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज ने प्रकृति को अपनी मां मानकर उसके संरक्षण और सह-अस्तित्व की भारतीय परंपरा को सदियों से जीवित रखा है। जनजातीय समाज भारतीय मूल चिंतन, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सांस्कृतिक एकात्मता का महत्वपूर्ण संवाहक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि भारतीय समाज और जनजातीय संस्कृति का अध्ययन विदेशी दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि भारतीय चिंतन, विविधता में एकता और सांस्कृतिक समन्वय की दृष्टि से करें।
शिवगंगा अभियान के प्रमुख श्री महेश शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का अधिकार केवल विद्यालय जाने तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा का वास्तविक अर्थ ज्ञान, कौशल और हुनर का विकास करना है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा भारत की 64 पारंपरिक लोककलाओं को शिक्षा और पाठ्यक्रम से जोड़ने की पहल को क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पीढ़ियों से संरक्षित पारंपरिक हुनर को शैक्षणिक पहचान और सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भी शिक्षा के व्यापक स्वरूप और व्यावहारिक ज्ञान पर जोर देती है। विश्वविद्यालय की यह पहल भारतीय शिक्षा व्यवस्था में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. रामदास जी आत्राम ने स्वागत उद्बोधन दिया और विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव डॉ. रचना ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के दौरान दीक्षांत समारोह की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थीIndoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 5 घंटे पहलेआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारIndoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 5 घंटे पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
सड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 3 दिन पहलेआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाईIndoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 3 दिन पहलेइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिलIndoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 3 दिन पहलेइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधारIndoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजनIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 4 दिन पहलेलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपीलIndoreलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपील 4 दिन पहलेनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नितIndoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 6 दिन पहलेइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सीलIndoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 8 दिन पहले
↑