देश की बात, आपके शहर से
जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण
इंदौर 10 बार पढ़ी गई

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण

समस्या का त्वरित निराकरण होने पर गर्भवती महिला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति जताया आभार कहा जब सभी ने साथ छोड़ा, तब कलेक्टर श्री वर्मा ने की मदद इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

Abhishek Raghuvanshi22 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

समस्या का त्वरित निराकरण होने पर गर्भवती महिला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति जताया आभार

कहा जब सभी ने साथ छोड़ा, तब कलेक्टर श्री वर्मा ने की मदद

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से समझा तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं प्रावधानों के अनुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


जनसुनवाई में श्रीमती राजकुमारी अहिरवार ने पहुंचकर अपनी समस्या के त्वरित निराकरण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया। महिला ने कलेक्टर श्री वर्मा को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की चित्र और आभार वाली फोटो फ्रेम भेंट की। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उनके पति उन्हें छोड़कर चले गए थे और ससुराल पक्ष से भी उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा था। ऐसे कठिन समय में उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्या कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के समक्ष रखी थी। श्रीमती राजकुमारी अहिरवार ने बताया कि कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए न केवल उनके प्रकरण का निराकरण कराया, बल्कि राशन से लेकर उपचार तक आवश्यक सहायता की व्यवस्था शासन-प्रशासन के माध्यम से सुनिश्चित की। पोष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सभी ने उनका साथ छोड़ दिया था, तब कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बड़े भाई की तरह उनका साथ दिया और उनके सम्पूर्ण उपचार की व्यवस्था कराई। उन्होंने कहा कि इसी सहयोग और संवेदनशीलता के लिए वे आज आभार व्यक्त करने जनसुनवाई में पहुंची हैं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि कठिन समय में उन्हें यह विश्वास मिला कि वे अकेली नहीं हैं और शासन-प्रशासन उनके साथ खड़ा है।


श्रीमती अहिरवार की बात सुनकर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि हम आपके साथ हमेशा है। आगे भी शासन-प्रशासन द्वारा भी आपकी सभी संभव मदद की जाएगी।
जनसुनवाई के एक अन्य प्रकरण में श्री रोमी कारढ़ा ने कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के समक्ष अपने 9 वर्षीय बेटे के उपचार से संबंधित समस्या रखी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बच्चे के उपचार का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं। इसी उम्मीद के साथ वे जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। श्री रोमी कारढ़ा की समस्या को कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने गंभीरता से सुना और बच्चे के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चे के संपूर्ण उपचार की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रकरण में नियमानुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्री कारढ़ा ने भावुक होकर कहा कि जब मदद के सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं, तब जनसुनवाई का दरवाजा खुला रहता है। आज यहां आकर मुझे अपने बेटे के इलाज की उम्मीद मिली है। शासन-प्रशासन की इस मदद से मेरे बेटे का बेहतर उपचार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे का समुचित उपचार कराने को लेकर चिंतित थे, लेकिन जनसुनवाई में अपनी बात रखने के बाद उन्हें बेटे के उपचार के लिए सहायता और उम्मीद मिली है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश के बाद श्री रोमी कारढ़ा ने राहत महसूस करते हुए जिला प्रशासन और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, श्री रिंकेश वैश्य एवं सभी विभागीय अधिकारियों ने जनसुनवाई में भाग लेकर नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 8 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहले
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 24 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले
↑