धार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित
संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार एवं धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया अवलोकन शिविर में 89 आवेदनों का मौके पर निराकरण, राशन दुकानों की अव्यवस्था पर संभागायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश एकलव्य आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बाग का भी किया आकस्मिक निरीक्षण मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को धार जिले के विकासखंड बाग के अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया।
संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार एवं धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया अवलोकन
शिविर में 89 आवेदनों का मौके पर निराकरण, राशन दुकानों की अव्यवस्था पर संभागायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
एकलव्य आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बाग का भी किया आकस्मिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को धार जिले के विकासखंड बाग के अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार एवं धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए लगभग 750 नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान प्राप्त 235 आवेदनों में से 89 का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष 146 आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान कार्ड, कल्याणी पेंशन तथा आधार पंजीयन एवं सुधार से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। हितग्राहियों ने शासकीय योजनाओं से मिले लाभ और अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी भी साझा की।
निरीक्षण के दौरान राशन दुकानों के विगत 10 दिनों से बंद रहने की शिकायत पर संभागायुक्त श्री लाक्षाकार ने नाराजगी जताते हुए संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की पेयजल समस्या पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा।
इसी क्रम में संभागायुक्त श्री लाक्षाकार ने बाग स्थित एकलव्य आवासीय कन्या शिक्षा परिसर का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यालयीन अभिलेखों एवं उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए रिकॉर्ड संधारण में पाई गई कमियों पर नाराजगी व्यक्त की तथा सभी शासकीय अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं के आवास, भोजन, स्वच्छता और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा स्पष्ट किया कि छात्राओं की शिक्षा एवं कल्याण से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को परिसर की कमियों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आशी शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आशीष पाटिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 58 मिनट पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया 1 घंटा पहले
Newsपलासिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का 36वां हेलमेट जागरूकता अभियान 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshपीएम गति शक्ति पर मध्यप्रदेश के नवाचार बने अन्य राज्यों के लिए उदाहरण : केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी 5 दिन पहले
MadhyaPradeshसेवा संकल्प अभियान के सेवा यात्रियों का मंत्री श्रीमती उईके ने किया स्वागत 5 दिन पहले
Technologyअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा? 5 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 घंटा पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 1 घंटा पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 घंटा पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 1 घंटा पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 20 घंटे पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 5 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 6 दिन पहले
Indoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 14 दिन पहले
Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 15 दिन पहले
Indoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 15 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 15 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 16 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 16 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 16 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 16 दिन पहले




