एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन
पालना व्यवस्था के प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश, बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण पर दिया जोर महिला एवं बाल विकास विभाग की एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास द्वारा शुक्रवार को इंदौर के अशासकीय संस्था ‘संजीवनी’ का अवलोकन किया गया।
पालना व्यवस्था के प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश, बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण पर दिया जोर

महिला एवं बाल विकास विभाग की एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास द्वारा शुक्रवार को इंदौर के अशासकीय संस्था ‘संजीवनी’ का अवलोकन किया गया। इस दौरान प्रभारी संयुक्त संचालक श्री व्ही. पी. एस. राठौर एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रवि शर्मा उपस्थित रहे।
अवलोकन के दौरान संस्था में कुल 14 बालक पाए गए, जिनमें विशेष आवश्यकता वाले बालक एवं बाल कल्याण की दृष्टि से संरक्षण की आवश्यकता वाले बालक (CNCP) सम्मिलित हैं। इस दौरान संस्था में बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पालना व्यवस्था के प्रचार-प्रसार के निर्देश
डॉ. संध्या व्यास ने बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से पालना (क्रैडल) व्यवस्था के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पालना व्यवस्था के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाना आवश्यक है, ताकि किसी कारणवश अपने शिशु का पालन-पोषण करने में असमर्थ माता-पिता अथवा अन्य व्यक्ति शिशु को असुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय निर्धारित पालना व्यवस्था का उपयोग कर सकें।
इंदौर की संबंधित बाल देखरेख संस्थाओं में पालना व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। इसके माध्यम से शिशुओं को सुरक्षित वातावरण में संरक्षण उपलब्ध कराने तथा नियमानुसार उनकी देखरेख, पुनर्वास एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएँ सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।
डॉ. व्यास ने निर्देशित किया कि पालना व्यवस्था की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाई जाए, जिससे बच्चों को असुरक्षित परिस्थितियों में छोड़े जाने की घटनाओं को रोकने तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण और उचित संरक्षण उपलब्ध कराने में सहायता मिल सके।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों के सर्वोत्तम हित, सुरक्षा एवं संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए इस दिशा में जन-जागरूकता एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 6 घंटे पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 6 घंटे पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 6 घंटे पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 6 घंटे पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 9 घंटे पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 6 घंटे पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 6 घंटे पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 6 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 6 घंटे पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 7 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 8 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत के कॉन्सर्ट में मोबाइल चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गोल्ड-सिल्वर पास से एंट्री; 3 आईफोन समेत 6 मोबाइल बरामद, दूसरे राज्यों में भी करते थे वारदात 8 दिन पहले
Indoreपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत 8 दिन पहले
Indoreगैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरू 8 दिन पहले
Indoreइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने की तैयारी, धरने पर बैठे रहवासी 8 दिन पहले