राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण
विभिन्न शासकीय योजनाओं का किया निरीक्षण, आजीविका गतिविधियों के विस्तार और महिलाओं की आय बढ़ाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय निगम ने इंदौर जिले के सांवेर विकासखंड के ग्राम लसूडिया परमार एवं बूड़ी बरलाई का सघन भ्रमण किया।
विभिन्न शासकीय योजनाओं का किया निरीक्षण, आजीविका गतिविधियों के विस्तार और महिलाओं की आय बढ़ाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय निगम ने इंदौर जिले के सांवेर विकासखंड के ग्राम लसूडिया परमार एवं बूड़ी बरलाई का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियों का निरीक्षण कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान ग्राम लसूडिया परमार में नल-जल योजना, पंचायत टैक्स कलेक्शन तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई। श्री निगम ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों से संवाद कर उनकी आजीविका गतिविधियों, आर्थिक स्थिति तथा स्वरोजगार के माध्यम से हो रही आय की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्राम में संचालित सिलाई केंद्र का निरीक्षण कर वहां की गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही सिलाई केंद्र को अधिक वृहद स्वरूप प्रदान करने, सिलाई कार्य का विस्तार करने तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के अतिरिक्त अवसर सृजित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान वीबी-राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
इसके पश्चात श्री निगम ने संभागीय ग्रामीण हाट बाजार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं तथा आजीविका मार्ट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लखपति दीदियों से संवाद कर उनके द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों, उत्पादों के विपणन तथा आय बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने संभागीय हाट बाजार को अधिक उपयोगी एवं प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण शिल्पकारों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके और समूहों की आय में वृद्धि हो।
भ्रमण के अंत में श्री निगम ने आजीविका मिशन के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति और निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को उनकी रुचि एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आजीविका संवर्धन गतिविधियों से जोड़ा जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समय-सीमा में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महिलाओं की आय में वृद्धि के लिए स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाने के उद्देश्य से विशेष कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन करने पर जोर दिया।
श्री निगम ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आजीविका संवर्धन से संबंधित गतिविधियों की नियमित समीक्षा करते हुए उनके परिणामों का आकलन किया जाए, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि और महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से हासिल किया जा सके।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 5 मिनट पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 6 मिनट पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 मिनट पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 मिनट पहले
Newsआईटी पार्क चौराहे के पास चलती कार में लगी भीषण आग चालक ने कूदकर बचाई जान 17 घंटे पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 19 घंटे पहले
Newsइंदौर में तीन साल से अधूरी आरई-2 पर बड़ा एक्शन 80 से ज्यादा निर्माण हटाए 23 घंटे पहले
Newsकचरागाड़ी की चपेट में आई मासूम बालिका पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया 1 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 2 मिनट पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 10 मिनट पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 5 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 6 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 6 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 6 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 8 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 8 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 15 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 16 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 16 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 16 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 16 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 17 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 17 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 17 दिन पहले



