देश की बात, आपके शहर से
सांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण
इंदौर

सांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

20 हजार से अधिक नागरिकों को मिलेगा बेहतर पेयजल, सीसी रोड निर्माण से सुगम होगा आवागमन जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को निपानिया मंडल के पिपलियाकुमार एवं पंचवटी कॉलोनी में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के नगरीय वार्ड क्रमांक 35 और 36 में लगभग 19 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

3 बार पढ़ी गई

Abhishek Raghuvanshi25 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

20 हजार से अधिक नागरिकों को मिलेगा बेहतर पेयजल, सीसी रोड निर्माण से सुगम होगा आवागमन

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को निपानिया मंडल के पिपलियाकुमार एवं पंचवटी कॉलोनी में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के नगरीय वार्ड क्रमांक 35 और 36 में लगभग 19 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ ही सड़क एवं बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। विशेष रूप से 11 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नवीन पेयजल टंकी से 14 से अधिक कॉलोनियों के 20 हजार से अधिक नागरिकों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

तस्वीरों में खबर5 फोटो


मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने वार्ड क्रमांक 35 में लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत के छह विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 11 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नवीन पेयजल टंकी का भूमिपूजन प्रमुख रूप से शामिल है। इस टंकी का निर्माण आगामी 18 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र की 14 से अधिक कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछाने की योजना पर भी कार्य किया जाएगा।


इस परियोजना से पंचवटी कॉलोनी, डीबी प्राइड, सिंगापुर टाउनशिप, ड्रीम सिटी, सिंगापुर ग्रीन व्यू कॉलोनी, पंचवटी एनेक्स, तलावली चांदा, रास टाउन, सांची प्लांट डेरी सहित आसपास की अन्य कॉलोनियों के 20 हजार से अधिक रहवासियों को लाभ मिलेगा। नवीन पेयजल टंकी और पाइपलाइन के विस्तार से क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता को बेहतर बनाने तथा नागरिकों की पेयजल संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहायता मिलेगी।
मंत्री श्री सिलावट ने पंचवटी कॉलोनी की छह गलियों में सीसी रोड निर्माण कार्यों की भी जानकारी दी। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा कॉलोनी के आंतरिक मार्गों का विकास होगा।
वार्ड क्रमांक 36 में लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से चार स्थानों पर सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र के आंतरिक मार्गों की स्थिति में सुधार होगा और नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज, नाली, स्वास्थ्य, शिक्षा, तालाब, गार्डन तथा संजीवनी क्लिनिक जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे लाखों नागरिकों को लाभ मिल रहा है।


मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि वार्ड क्रमांक 35 और 36 ने विकास के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और यह क्षेत्र आदर्श वार्ड के रूप में पहचान बना चुका है। आने वाले समय में भी क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री अभिषेक शर्मा बब्लू, श्री अजय शर्मा, पार्षद श्री राकेश सोलंकी, श्री सुरेश कुलवाड़े, मंडल अध्यक्ष श्री विपिन जागीरदार, श्री कैलाश चौहान, श्री यशवंत शर्मा, श्री बाबूलाल यादव, श्री किशोर पटेल, श्री विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंकTIME NEWS 21SEP26 Epaper

21 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावटIndoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 1 घंटा पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 3 घंटे पहलेप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 3 दिन पहलेपत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना में 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदनIndoreपत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना में 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन 2 मिनट पहलेशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजनIndoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 2 घंटे पहलेआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरणIndoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 2 घंटे पहले
एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 3 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 3 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 3 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेविकसित भारत संकल्प यात्राIndoreविकसित भारत संकल्प यात्रा 3 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभIndoreसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ 7 दिन पहलेग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभ 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंटIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट 8 दिन पहलेइंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्रIndoreइंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र 8 दिन पहले13 साल बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ का हुआ उद्धारIndore13 साल बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ का हुआ उद्धार 13 दिन पहलेइंडिया स्कील प्रतियोगिता 2026-28 के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजितIndoreइंडिया स्कील प्रतियोगिता 2026-28 के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित 13 दिन पहलेशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय इंदौर में अहिल्या उत्सव का आयोजनIndoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय इंदौर में अहिल्या उत्सव का आयोजन 13 दिन पहले
↑