देश की बात, आपके शहर से
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट
इंदौर

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री गडकरी और परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने 7 शहरों की 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरूआत के लिये श्री सिलावट ने जताया आभार जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ से प्रदेश में यात्री परिवहन के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत हुई है।

4 बार पढ़ी गई

Abhishek Raghuvanshi25 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री गडकरी और परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने 7 शहरों की 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरूआत के लिये श्री सिलावट ने जताया आभार

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ से प्रदेश में यात्री परिवहन के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत हुई है। इस सेवा से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बीच सीधी बस कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा लाखों नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। लंबे अरसे बाद प्रदेश में सरकारी नियंत्रण में गांवों से शहरों तक बसें संचालित होंगी।
मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ किया।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों तक परिवहन सुविधा का विस्तार किया जाएगा। इससे ग्रामीण नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए शहरों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह पहल शहरों और गांवों के बीच संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, निगरानी प्रणाली और सुरक्षा सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं समयबद्ध परिवहन सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश सरकार का उद्देश्य आमजन को सुलभ, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल यात्री परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सेवा से प्रदेशवासियों को बेहतर यात्री परिवहन सुविधा मिलेगी और शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम होगा।

ePaper
आज का अंकTIME NEWS 21SEP26 Epaper

21 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 1 घंटा पहले13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्रBhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 2 घंटे पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 3 घंटे पहलेप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 3 दिन पहलेपत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना में 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदनIndoreपत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना में 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन 2 मिनट पहलेशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजनIndoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 2 घंटे पहले
संभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 2 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 3 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 3 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 3 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
राहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराजIndoreराहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराज 4 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभIndoreसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ 7 दिन पहलेग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभ 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंटIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट 8 दिन पहलेइंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्रIndoreइंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र 8 दिन पहले13 साल बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ का हुआ उद्धारIndore13 साल बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ का हुआ उद्धार 13 दिन पहलेइंडिया स्कील प्रतियोगिता 2026-28 के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजितIndoreइंडिया स्कील प्रतियोगिता 2026-28 के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित 13 दिन पहले
↑