भाला और बंदूक के चैंपियन पहुंचे बांधवगढ़
नीरज चोपड़ा और गगन नारंग ने जंगल सफारी का लिया आनंद, वन्यजीव संरक्षण का लिया संकल्प [[TNIMG0]] वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को खेल और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला।
नीरज चोपड़ा और गगन नारंग ने जंगल सफारी का लिया आनंद, वन्यजीव संरक्षण का लिया संकल्प
वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को खेल और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता श्री नीरज चोपड़ा और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज श्री गगन नारंग ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया और वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
श्री नीरज चोपड़ा और श्री गगन नारंग ने जंगल सफारी का आनंद लेने के साथ ही वन अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ से बाघ संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और ईको-टूरिज्म से जुड़े प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बांधवगढ़ की जैव विविधता को करीब से देखा तथा वन्यजीव संरक्षण में मैदानी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका को समझा।
वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में दोनों खेल हस्तियों ने टाइगर रिजर्व के कोर गेट पर लगाए गए ‘सिग्नेचर कैंपेन-प्लेज बोर्ड’ पर हस्ताक्षर कर वन्यजीव संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर “Wildlife Thrives When We Care” और “Connecting Habitats, Thriving Wildlife” जैसे संदेशों के माध्यम से प्रकृति एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
वनरक्षकों से किया संवाद
दोनों खिलाड़ियों ने प्रशिक्षु वनरक्षकों से भी संवाद किया। उन्होंने वनकर्मियों के समर्पण और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण की जिम्मेदारियों के साथ अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देना भी जरूरी है। उन्होंने वनकर्मियों को समय निकालकर खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
हस्ताक्षर अभियान से दिया जिम्मेदार पर्यटन का संदेश
प्लेज बोर्ड के माध्यम से वन्यजीवों का सम्मान करने, प्लास्टिक के उपयोग से बचने, जंगल को स्वच्छ एवं शांत रखने तथा जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
श्री नीरज चोपड़ा और श्री गगन नारंग की भागीदारी ने बांधवगढ़ में आयोजित वन्यजीव सप्ताह को विशेष और यादगार बना दिया। दोनों खेल दिग्गजों की मौजूदगी से वन्यजीव संरक्षण के संदेश को आमजन तक पहुंचाने तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को बल मिला।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshवन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshबेटी क्रांति की प्रतिभा से देश व प्रदेश का बढ़ा मान- मंत्री श्री सारंग 2 घंटे पहले
MadhyaPradesh“वन विहार की आवाजें कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने की सहभागिता 20 घंटे पहले
MadhyaPradesh3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वार 2 दिन पहले
MadhyaPradeshवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshएशियन गेम्स में नीरू ढांडा का दूसरा गोल्ड, मिक्स्ड टीम में भी रचा इतिहास 4 दिन पहले
Worldरूस सरकार ने भालू शिकार को बढ़ाने और क्षेत्रीय सीमा तय करने के कदम उठाए 4 दिन पहले
MadhyaPradeshएशियन गेम्स में नीरू ढांडा का गोल्डन निशाना, भारत के लिए रचा इतिहास 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरेला में सड़क किनारे लगी दुकान पर पी चाय 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshयुवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshसेवा संकल्प अभियान के सेवा यात्रियों का मंत्री श्रीमती उईके ने किया स्वागत 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshप्रधानमंत्री श्री मोदी के अनुसंधान से विकास के संकल्प को साकार करेगी मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरे सिंडिकेट को किया जाएगा ध्वस्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshजनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें अधिकारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshस्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक : राज्यमंत्री श्रीमती गौर 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshसड़क दुर्घटनाओं में कमी और वाहन दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कम करने कार्यशाला 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल से की भेंट 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की आत्मीय भेंट 2 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने ग्वालियर के बिलौआ में 132 केवी सब स्टेशन किया ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshवृद्धजन हमारी अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव और आशीर्वाद से समृद्ध होता समाज : मंत्री श्री कुशवाह 2 दिन पहले
MadhyaPradeshसेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
MadhyaPradeshस्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर, विकसित भारत के निर्माण में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री सिलावट 3 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 3 दिन पहले