वन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम
[[TNIMG0]] राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह 2026 के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में वन्यजीव संरक्षण, जैव-विविधता, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह 2026 के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में वन्यजीव संरक्षण, जैव-विविधता, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह की थीम “जुड़े आवास, वन्यजीवन का विकास” निर्धारित की गई है। थीम के अनुरूप आयोजित गतिविधियों में वन्यजीवों एवं उनके प्राकृतिक आवास के बीच संबंध, जैव-विविधता संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के महत्व को प्रमुखता से रेखांकित किया जा रहा है। कार्यक्रमों में वनकर्मियों एवं उनके परिवारों के साथ विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। 4 अक्टूबर को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
कार्यक्रम में वनकर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए फैमिली वाइल्डलाइफ डे-वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत वनकर्मियों एवं उनके परिवारों को वन्यजीव सप्ताह की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से फैमिली वाइल्डलाइफ डे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य वनकर्मियों एवं उनके परिवारों के बीच वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना तथा परिवार के सदस्यों को वन्यजीव एवं प्रकृत्ति संरक्षण से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस आयोजन में 15 परिवारों लगभग 60 प्रकृति प्रेमियों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी को एनीमल रेस्, गेम्स्, हेबीटेट एवं फूड चैन के माध्यम से रोचक जानकारी प्रदान की गई।
विद्यालीयन एवं महाविद्यालीयन विद्यार्थियों हेतु ‘मध्यप्रदेश के वन्यजीव विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता-विद्यार्थियों में मध्यप्रदेश की वन्यजीव संपदा एवं जैव-विविधता के प्रति रुचि एवं जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से ‘मध्यप्रदेश के वन्यजीव विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने भाग लेकर वन्यजीवों, पक्षियों, वनस्पतियों एवं प्रकृति से संबंधित विषयों को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया। मेहंदी प्रतियोगिता में कुल 55 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
विद्यालीयन एवं महाविद्यालीयन विद्यार्थियों हेतु मध्यप्रदेश के वन्यजीव’ विषय पर पाम पेंटिंग प्रतियोगिता
वन्यजीव संरक्षण के प्रति युवाओं एवं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने के लिए ‘मध्यप्रदेश के वन्यजीव विषय पर पाम पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पेंटिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के वन्यजीवों, उनके
आवास एवं प्रकृति संरक्षण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में कुल 82 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
वन्यजीव पासपोर्ट‘ गतिविधि
राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह 2026 के चौथे दिवत्त ‘वन्यजीव पासपोर्ट’ गतिविधि को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। इस गतिविधि का प्रमुख उद्देश्य वन विहार आने वाले आगंतुकों को वन्यजीव संरक्षण की विभिन्न अवधारणाओं से परिचित कराना और उन्हें संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय सहभागी बनाना रहा। कुल 303 आगंतुकों ने वन्यजीव पासपोर्ट गतिविधि के लिए पंजीयन कराया। गतिविधि में निर्धारित सहभागिता पूरी करने वाले प्रतिभागियों में से 45 को ‘वन्यजीव संरक्षण राजदूत’ तथा 51 को ‘वन्यजीव चैंपियन के रूप में मान्यता प्रदान की गई।
आयोजन में संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान श्री विजय कुमार सहायक संचालक वन विहार डॉ. रूही हक एवं वन विहार के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।
5 अक्टूबर की गतिविधियां
राष्ट्रीय उद्यान में विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रकृति एवं वन्यजीवों के ऐसे पहलुओं से आमजन को परिचित कराने के उद्देश्य से अदृश्यों से मिलिए, प्रकृति पक्ष पर (खुला बर्ग) कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक वन विहार स्थित विहार वीथिका में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति के सूक्ष्म एवं कम दिखाई देने वाले पक्षों के प्रति लोगों में जिज्ञासा एवं संवेदनशीलता विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
विद्यालयीन विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरणीय मुद्दों एवं मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व से जुड़े विषयों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से “जुड़े आवास, वन्यजीवन का विकास’ विषय पर ‘वाईल्ड लाईफ मूट कोर्ट प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 4.00 बजे तक विहार वीथिका में आयोजित किया जावेगा। मूट कोर्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विषयों पर तार्किक चिंतन अभिव्यक्ति एवं संवाद का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरणीय कानून एवं संरक्षण विषयों के प्रति रुचि उत्पन्न करना, वन्यजीव संरक्षण के प्रति तार्किक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना एवं सार्वजनिक अभिव्यक्ति एवं संवाद कौशल को बढ़ावा देना।
साथ ही राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत मध्यप्रदेश के वन्यजीव विषय पर विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ‘रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक वन विहार स्थित विहार वीथिका में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी रंगों एवं पारंपरिक कला के माध्यम से मध्यप्रदेश के वन्यजीवों एवं जैव-विविधता को प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य रचनात्मक कला के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की समृद्ध वन्यजीव संपदा से परिचित कराना तथा वन्यजीव संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshभाला और बंदूक के चैंपियन पहुंचे बांधवगढ़ 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshबेटी क्रांति की प्रतिभा से देश व प्रदेश का बढ़ा मान- मंत्री श्री सारंग 1 घंटा पहले
India Newsनिवेश के नाम पर राशि दोगुनी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार 1 घंटा पहले
MadhyaPradesh“वन विहार की आवाजें कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने की सहभागिता 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshनिजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने वाले उद्यमियों को 800 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से अनुदान देगी मध्यप्रदेश सरकार : एमएसएमई मंत्री श्री कश्यप 1 दिन पहले
India News‘टीम मोहन को साधुवाद’ दे बोले शाह – ”अब नशामुक्त मध्यप्रदेश का लक्ष्य…” 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमिल्क कैपिटल की ओर मध्यप्रदेश के बढ़ते कदम 1 दिन पहले
Newsइंदौर में खाद्य विभाग की दो जगह कार्रवाई रेस्टोरेंट और मोमोज सेंटर की जांच में सामने आईं कई कमियां 1 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshनवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshनागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshप्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरेला में सड़क किनारे लगी दुकान पर पी चाय 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshयुवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshसेवा संकल्प अभियान के सेवा यात्रियों का मंत्री श्रीमती उईके ने किया स्वागत 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshप्रधानमंत्री श्री मोदी के अनुसंधान से विकास के संकल्प को साकार करेगी मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshवृद्धजन हमारी अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव और आशीर्वाद से समृद्ध होता समाज : मंत्री श्री कुशवाह 2 दिन पहले
MadhyaPradeshसेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
MadhyaPradeshस्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर, विकसित भारत के निर्माण में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री सिलावट 3 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 3 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 3 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 4 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 4 दिन पहले
MadhyaPradeshएशियन गेम्स में नीरू ढांडा का दूसरा गोल्ड, मिक्स्ड टीम में भी रचा इतिहास 4 दिन पहले