भाला और बंदूक के चैंपियन पहुंचे बांधवगढ़
नीरज चोपड़ा और गगन नारंग ने जंगल सफारी का लिया आनंद, वन्यजीव संरक्षण का लिया संकल्प [[TNIMG0]] वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को खेल और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला।
नीरज चोपड़ा और गगन नारंग ने जंगल सफारी का लिया आनंद, वन्यजीव संरक्षण का लिया संकल्प
वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को खेल और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता श्री नीरज चोपड़ा और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज श्री गगन नारंग ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया और वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
श्री नीरज चोपड़ा और श्री गगन नारंग ने जंगल सफारी का आनंद लेने के साथ ही वन अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ से बाघ संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और ईको-टूरिज्म से जुड़े प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बांधवगढ़ की जैव विविधता को करीब से देखा तथा वन्यजीव संरक्षण में मैदानी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका को समझा।
वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में दोनों खेल हस्तियों ने टाइगर रिजर्व के कोर गेट पर लगाए गए ‘सिग्नेचर कैंपेन-प्लेज बोर्ड’ पर हस्ताक्षर कर वन्यजीव संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर “Wildlife Thrives When We Care” और “Connecting Habitats, Thriving Wildlife” जैसे संदेशों के माध्यम से प्रकृति एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
वनरक्षकों से किया संवाद
दोनों खिलाड़ियों ने प्रशिक्षु वनरक्षकों से भी संवाद किया। उन्होंने वनकर्मियों के समर्पण और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण की जिम्मेदारियों के साथ अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देना भी जरूरी है। उन्होंने वनकर्मियों को समय निकालकर खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
हस्ताक्षर अभियान से दिया जिम्मेदार पर्यटन का संदेश
प्लेज बोर्ड के माध्यम से वन्यजीवों का सम्मान करने, प्लास्टिक के उपयोग से बचने, जंगल को स्वच्छ एवं शांत रखने तथा जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
श्री नीरज चोपड़ा और श्री गगन नारंग की भागीदारी ने बांधवगढ़ में आयोजित वन्यजीव सप्ताह को विशेष और यादगार बना दिया। दोनों खेल दिग्गजों की मौजूदगी से वन्यजीव संरक्षण के संदेश को आमजन तक पहुंचाने तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को बल मिला।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshबांधवगढ़ में वन्यजीवों का उत्सव: गौर, हाथी, गिद्ध और बारहसिंगा 19 दिन पहले
Scienceचॉक नदी के पुनर्स्थापन से दुर्लभ डैम्पफ्लाई का पता चला 22 दिन पहले
MadhyaPradeshचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना 25 दिन पहले
MadhyaPradeshवन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम 50 दिन पहले
MadhyaPradeshबेटी क्रांति की प्रतिभा से देश व प्रदेश का बढ़ा मान- मंत्री श्री सारंग 50 दिन पहले
MadhyaPradesh“वन विहार की आवाजें कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने की सहभागिता 51 दिन पहले
MadhyaPradesh3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वार 52 दिन पहले
MadhyaPradeshवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजन 52 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 6 घंटे पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 6 घंटे पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 6 घंटे पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 6 घंटे पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 6 घंटे पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 6 घंटे पहले
Indoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 4 दिन पहले
Indoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 6 दिन पहले
Indoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 6 दिन पहले