देश की बात, आपके शहर से
चक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना
मध्यप्रदेश 1 बार पढ़ी गई

चक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अरनब के अवशेष से पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और हल्की हवाएँ चल रही हैं, जबकि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पर्यटन जोन सामान्य रूप से चल रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi30 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अरनब के अवशेष से पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और हल्की हवाएँ चल रही हैं, जबकि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पर्यटन जोन सामान्य रूप से चल रहे हैं। चक्रवात अरनब ने 28 अक्टूबर की रात्रि लगभग एक बजे आंध्र प्रदेश के बापटला से विशाखापत्तनम के बीच नरसापुर एवं यनम के निकट समुद्र तट पर प्रवेश किया। इस दौरान हवाओं की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही।

तटीय क्षेत्रों में प्रभाव डालने के बाद चक्रवात के अवशेष के रूप में नम हवाएं मध्य भारत की ओर बढ़ी हैं, जिसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार, अब तक वन्यप्राणियों की हानि, वृक्ष गिरने अथवा मार्ग अवरुद्ध होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वर्तमान में स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है।

सभी पर्यटन जोन सामान्य रूप से संचालित

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला, मगधी, खितौली सहित कोर एवं बफर क्षेत्र के सभी पर्यटन जोन सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। मौसम के कारण किसी भी पर्यटन गेट को बंद नहीं किया गया है। पर्यटकों की सुरक्षा और वन्यप्राणियों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन द्वारा आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।

टाइगर रिजर्व के मैदानी अमले की सतर्कता

टाइगर रिजर्व के सभी मैदानी अमले को सतर्क रहने, नियमित गश्ती जारी रखने तथा निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। चक्रवात से उत्पन्न परिस्थितियों की समीक्षा के लिए क्षेत्र संचालक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का दौरा भी किया गया।

पर्यटन वाहनों को हुड लगाने के निर्देश

आगामी दिनों में वर्षा बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी पर्यटन वाहनों को हुड अथवा कवर का उपयोग करने के लिए सूचित किया गया है, ताकि वर्षा के दौरान पर्यटकों को असुविधा न हो। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन मौसम की परिस्थितियों पर लगातार नजर रखे हुए है तथा वन्यप्राणियों की सुरक्षा, पर्यटन गतिविधियों के सुचारु संचालन और मैदानी व्यवस्था को लेकर सतर्क है। क्षेत्र संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा सभी संबंधित अमले को आवश्यक सावधानियां बरतने और परिस्थितियों के अनुरूप तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा कीMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा की 1 मिनट पहलेसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्जMadhyaPradeshसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्ज 3 मिनट पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 18 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 23 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 23 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 23 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 23 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 23 घंटे पहले
सरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 2 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 2 दिन पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 2 दिन पहलेसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 3 दिन पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 3 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 3 दिन पहले
↑