बेटी क्रांति की प्रतिभा से देश व प्रदेश का बढ़ा मान- मंत्री श्री सारंग
मंत्री श्री सारंग ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता क्रिकेटर क्रांति गौड़ से की मुलाकात [[TNIMG0]] सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतकर…
मंत्री श्री सारंग ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता क्रिकेटर क्रांति गौड़ से की मुलाकात
सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतकर देश एवं मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली प्रदेश की प्रतिभाशाली क्रिकेटर सुश्री क्रांति गौड़ से भोपाल में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मंत्री श्री सारंग ने उन्हें उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर पूरी दुनिया में प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना और स्वर्ण पदक हासिल करना उनकी असाधारण प्रतिभा एवं अथक परिश्रम का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि क्रांति गौड़ की यह उपलब्धि मध्यप्रदेश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने यह साबित किया है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रदेश की बेटियां किसी भी ऊंचाई को हासिल कर सकती हैं। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
भारतीय खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने तिरंगे की शान को और ऊंचा किया है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, आधुनिक खेल अधोसंरचना और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि क्रांति गौड़ जैसी प्रतिभाएं मध्यप्रदेश की नई खेल शक्ति की पहचान हैं। प्रदेश के छोटे शहरों और गांवों से निकलकर खिलाड़ी आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। यह मध्यप्रदेश के बढ़ते खेल वातावरण और खिलाड़ियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshवन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshभाला और बंदूक के चैंपियन पहुंचे बांधवगढ़ 1 घंटा पहले
India Newsनिवेश के नाम पर राशि दोगुनी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार 1 घंटा पहले
MadhyaPradesh“वन विहार की आवाजें कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने की सहभागिता 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshनिजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने वाले उद्यमियों को 800 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से अनुदान देगी मध्यप्रदेश सरकार : एमएसएमई मंत्री श्री कश्यप 1 दिन पहले
India News‘टीम मोहन को साधुवाद’ दे बोले शाह – ”अब नशामुक्त मध्यप्रदेश का लक्ष्य…” 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमिल्क कैपिटल की ओर मध्यप्रदेश के बढ़ते कदम 1 दिन पहले
Newsइंदौर में खाद्य विभाग की दो जगह कार्रवाई रेस्टोरेंट और मोमोज सेंटर की जांच में सामने आईं कई कमियां 1 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshनवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshनागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshप्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरेला में सड़क किनारे लगी दुकान पर पी चाय 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshयुवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshसेवा संकल्प अभियान के सेवा यात्रियों का मंत्री श्रीमती उईके ने किया स्वागत 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshप्रधानमंत्री श्री मोदी के अनुसंधान से विकास के संकल्प को साकार करेगी मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshवृद्धजन हमारी अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव और आशीर्वाद से समृद्ध होता समाज : मंत्री श्री कुशवाह 2 दिन पहले
MadhyaPradeshसेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
MadhyaPradeshस्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर, विकसित भारत के निर्माण में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री सिलावट 3 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 3 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 3 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 4 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 4 दिन पहले
MadhyaPradeshएशियन गेम्स में नीरू ढांडा का दूसरा गोल्ड, मिक्स्ड टीम में भी रचा इतिहास 4 दिन पहले