देश की बात, आपके शहर से
इंदौर बनेगा देश का नया टेक्सटाइल एवं गारमेंट हब
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

इंदौर बनेगा देश का नया टेक्सटाइल एवं गारमेंट हब

"पीएम मित्रा पार्क, नए गारमेंट निवेश और विश्वस्तरीय अधोसंरचना से क्षेत्र में बन रहा है एकीकृत टेक्सटाइल इकोसिस्टम" मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का महत्वाकांक्षी पीएम मित्रा पार्क धार का तेजी से विकसित हो रहा है।

Abhishek Raghuvanshi29 जून 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

“पीएम मित्रा पार्क, नए गारमेंट निवेश और विश्वस्तरीय अधोसंरचना से क्षेत्र में बन रहा है एकीकृत टेक्सटाइल इकोसिस्टम”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का महत्वाकांक्षी पीएम मित्रा पार्क धार का तेजी से विकसित हो रहा है। लगभग 2,156 एकड़ में विकसित किए जा रहे देश के सबसे बड़े पीएम मित्रा पार्क में उद्योग स्थापना हेतु आवश्यक अधोसंरचना निर्धारित समय-सीमा के अनुसार तैयार की जा रही है। लगभग 2,063 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए अब तक 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिनसे 46,000 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। प्रथम एवं द्वितीय चरण में 1,100 एकड़ से अधिक भूमि उद्योगों को आवंटित की जा चुकी है तथा तीसरे चरण के भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।
परियोजना के विकास कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पार्क के लिए विद्युत वितरण (Discom) लाइसेंस प्राप्त हो चुका है, जिससे उद्योगों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। इसके साथ ही बाह्य विद्युत अधोसंरचना (External Electrification) का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा पार्क में आंतरिक सड़कों, जलापूर्ति, ड्रेनेज एवं अन्य सिविल अधोसंरचना के निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में पहुंच रहे हैं। उद्योगों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास तेजी से किया जा रहा है, ताकि निवेशक शीघ्र उत्पादन प्रारंभ कर सकें।

तस्वीरों में खबर5 फोटो


पार्क में CETP, STP, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, परीक्षण प्रयोगशालाएं, इन्क्यूबेशन सेंटर, Plug & Play Sheds सहित सभी आवश्यक विश्वस्तरीय औद्योगिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पार्क राष्ट्रीय राजमार्ग एवं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से चार लेन सड़क द्वारा जुड़ चुका है, जबकि रेल संपर्क के लिए व्यवहार्यता अध्ययन प्रगति पर है। हाल ही में ताइवान के उद्योग प्रतिनिधिमंडल ने भी यहां निवेश संभावनाओं का आकलन किया। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा परियोजना की नियमित समीक्षा की जा रही है। आधुनिक अधोसंरचना और निवेशकों की बढ़ती रुचि के साथ पीएम मित्रा पार्क मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी टेक्सटाइल विनिर्माण एवं निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पीएम मित्रा पार्क तथा इंदौर के आसपास विकसित हो रही नई गारमेंट विनिर्माण इकाइयां मिलकर पूरे क्षेत्र को देश के प्रमुख टेक्सटाइल एवं अपैरल हब के रूप में स्थापित कर रही हैं। पीएम मित्रा पार्क में स्थापित होने वाली इकाइयों के साथ-साथ OFB Tech, Noize, Zeel तथा Arvind समूह की गारमेंट इकाइयां एक सशक्त टेक्सटाइल इकोसिस्टम का निर्माण कर रही हैं। इन इकाइयों में तैयार होने वाले परिधानों की आपूर्ति H&M, Zara, Arrow, US Polo सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की सप्लाई चेन से जुड़ने की व्यापक संभावनाएं हैं। इससे इंदौर-धार क्षेत्र वैश्विक टेक्सटाइल एवं गारमेंट विनिर्माण तथा निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 1 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 10 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 10 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 11 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 15 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 15 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 16 दिन पहले
एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 19 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेविकसित भारत संकल्प यात्राIndoreविकसित भारत संकल्प यात्रा 19 दिन पहले
↑