पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 45 दिवसीय “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026′ का समापन
200 युवाओं को प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 45 दिवसीय आवासीय अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं हेतु शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 का इंदौर के एक निजी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ।
200 युवाओं को प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये
मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 45 दिवसीय आवासीय अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं हेतु शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 का इंदौर के एक निजी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्य बोध विकसित कर उन्हें सैन्य बल, पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री धर्मेंद्र सिंह झाला , नायब सूबेदार एवं एनएसजी कमांडो श्री रघुवीर सिंह तथा पुलिस उप निरीक्षक श्री शिवम ठक्कर उपस्थित थे ।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में उपस्थित विद्यार्थियों को न केवल सैन्य भर्ती चयन परीक्षा के संबंध में मार्गदर्शन दिया बल्कि उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने अपने पैंतालीस दिवसीय प्रशिक्षण के अपने अनुभव साझा किए और प्रशिक्षण योजना अंतर्गत शारीरिक एवं शैक्षिक प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की , सहायक संचालक श्री अनिल सोनी ने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी ।
कार्यक्रम के स्वागत सत्र में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने समस्त आमंत्रित अतिथियों तथा प्रशिक्षकों में विशेष रूप से श्रीमती लीना श्रीवास, श्री रोहित जायसवाल, श्री नितिन छारी, श्रीमती हर्षिता, श्री अमित सोनी व अन्य प्रशिक्षकों को उनकी श्रेष्ठ सेवाओं के लिए शाल श्रीफल से सम्मान किया ।
सहायक संचालक श्री सोनी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान योग्य ट्रेनर्स के माध्यम से प्रतिदिन 4 घंटे का सैद्धांतिक प्रशिक्षण (सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, कंप्यूटर व अंग्रेजी) और प्रतिदिन सुबह शाम मिलाकर 3 घंटे का शारीरिक प्रशिक्षण (दौड़, ऊंची-कूद, लंबी कूद, गोला फेंक आदि) प्रदान किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क आवासीय व्यवस्था, भोजन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही पात्र पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को ₹1000/- प्रतिमाह तथा महिला प्रशिक्षणार्थियों को ₹1100/- प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति भी प्रदान की जा रही है।
समारोह के अंतिम चरण में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी नियमित एवं निरंतर उपस्थित छात्र -छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए । कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती हर्षिता एवं कुमारी अदिति सोनी ने किया । इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक श्री संतोष पगारे, श्रीमती संगीता भावसार, श्री महेश राठौर, श्री भूपेंद्र गुजराती, श्री राकेश चौधरी आदि भी उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 1 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 10 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 10 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 11 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 15 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 15 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 16 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 19 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
Indoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
Indoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
Indoreविकसित भारत संकल्प यात्रा 19 दिन पहले


