कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में वृत्त बड़ा बांगड़दा में वृत्त स्तरीय राजस्व शिविर आयोजित
शिविर में राजस्व संबंधी 22 प्रकरणों का मौके पर किया गया निराकरण, बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों को मिला लाभ कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में बुधवार को इंदौर जिले के वृत्त बड़ा बांगड़दा अंतर्गत ग्राम लिम्बोदा गारी में अपर कलेक्टर श्री नवजीवन पंवार की उपस्थिति में वृत्त स्तरीय राजस्व शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में राजस्व संबंधी 22 प्रकरणों का मौके पर किया गया निराकरण, बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों को मिला लाभ
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में बुधवार को इंदौर जिले के वृत्त बड़ा बांगड़दा अंतर्गत ग्राम लिम्बोदा गारी में अपर कलेक्टर श्री नवजीवन पंवार की उपस्थिति में वृत्त स्तरीय राजस्व शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजस्व संबंधी विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निराकरण कर हितग्राहियों को आदेश प्रतियां एवं अमलशुदा राजस्व अभिलेख प्रदान किए गए। शिविर के दौरान नामांतरण के सात प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें दानपत्र, फौती तथा रजिस्ट्री आधारित नामांतरण प्रकरणों में मौके पर आदेश पारित कर संबंधित आवेदकों को आदेश की प्रतियां एवं संशोधित राजस्व अभिलेख उपलब्ध कराए गए।
सीमांकन संबंधी दो लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। ग्राम नैनोद के आवेदकों श्री कैलाश एवं श्री ओमप्रकाश के सीमांकन प्रकरणों में विलंब के कारणों की जानकारी लेते हुए अपर कलेक्टर श्री पंवार ने संबंधित तहसीलदार को पुष्टि प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सीमांकन आदेश, पंचनामा एवं फील्ड बुक की प्रतियां आवेदकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शिविर में ग्राम पंचायत लिम्बोदा गारी के सरपंच श्री कमलसिंह ने अपनी कृषि भूमि के सीमांकन की प्रक्रिया एवं समय-सीमा संबंधी जानकारी प्राप्त की, जिस पर अपर कलेक्टर ने उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं ग्राम बरदरी के कृषक श्री राम पिता बोन्दर सिंह को सीमांकन आदेश, पंचनामा प्रतिवेदन एवं फील्ड बुक की प्रतियां प्रदान की गईं। उन्होंने इसके लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
शिविर के दौरान ग्राम लिम्बोदा गारी की श्रीमती सुनीताबाई तथा श्री कमल पिता धन्नालाल की भू-स्वामी ई-केवाईसी कराकर उन्हें लाभान्वित किया गया। इसके अलावा बंटांकन के पांच प्रकरणों में स्वीकृति उपरांत संबंधित हितग्राहियों को आदेश प्रतियां, अमलशुदा खसरा एवं नक्शे की प्रतियां प्रदान की गईं।
ग्राम पंचायत सरपंच श्री कमलसिंह द्वारा सेग्रीगेशन शेड के आसपास अवैध कब्जों को हटाने तथा गौशाला हेतु भूमि आवंटन का अनुरोध किए जाने पर अपर कलेक्टर श्री पंवार ने संबंधित एसडीएम सुश्री निधि वर्मा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिविर में ग्राम लिम्बोदा गारी के कृषक श्री राधेश्याम ने राजस्व अभिलेख में अपने पिता के नाम के संशोधन संबंधी जानकारी मांगी। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं मौका पंचनामा कर निर्धारित समय-सीमा में प्रकरण का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में कुल 22 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें नामांतरण के 7, सीमांकन के 2, बंटांकन के 8, फार्मर रजिस्ट्री के 3 तथा ई-केवाईसी के 2 प्रकरण शामिल हैं। इससे बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों को लाभ मिला।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नवजीवन पंवार ने उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों से चर्चा कर राजस्व सेवाओं की उपलब्धता, शिकायतों के निराकरण तथा राजस्व अमले की कार्यप्रणाली के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। ग्रामीणों ने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए राजस्व अमले के कार्यों की सराहना की। अंत में ग्राम पंचायत लिम्बोदा गारी के सरपंच श्री कमलसिंह ने अपर कलेक्टर श्री नवजीवन पंवार एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 2 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 2 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 11 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 11 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 11 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 15 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 15 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 16 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 19 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
Indoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
Indoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
Indoreविकसित भारत संकल्प यात्रा 19 दिन पहले

