देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में औद्योगिक विकास को नई गति
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में औद्योगिक विकास को नई गति

पीथमपुर सेक्टर-7, जिला-इंदौर में ₹1,911 करोड़ के निवेश वाले 7 नए उद्योगों को भूमि आवंटित प्रदेश का आर्थिक एवं औद्योगिक विकास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार का प्रथम ध्येय है।

Abhishek Raghuvanshi25 जून 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पीथमपुर सेक्टर-7, जिला-इंदौर में ₹1,911 करोड़ के निवेश वाले 7 नए उद्योगों को भूमि आवंटित

प्रदेश का आर्थिक एवं औद्योगिक विकास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार का प्रथम ध्येय है। सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि पूर्व से स्थापित आर्थिक एवं औद्योगिक इकोसिस्टम को ओर बढ़ावा दिया जाये, साथ ही नए इकोसिस्टम प्रदेश के हर भाग में विकसित किए जाए।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर राज्य का ग्रोथ इंजन है एवं सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इंदौर में उपलब्ध निवेश एवं रोजगार की क्षमताओं एवं संभावनाओं को मूर्तरूप प्रदान कर निवेश आकर्षित किया जाये। इसी तारतम्य में एम.पी. इण्डस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) द्वारा पीथमपुर सेक्टर-7 में मेटल प्रोसेसिंग, फर्निचर, फूड प्रोसेसिंग, बी. ओ.पी.पी. फिल्म, टेक्सटाईल एवं एफ.आई.बी.सी. क्षेत्र की 7 औद्योगिक इकाइयों को 27.35 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। इन इकाइयों द्वारा लगभग ₹1911 करोड़ के निवेश तथा 1,797 रोजगार सृजित किए जाने का प्रस्ताव है।

तस्वीरों में खबर5 फोटो


उक्त सात इकाईयों में जापानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाली कंपनी टोपान स्पेशिलिटी फिल्मस भी शामिल है, जिनके द्वारा ₹950 करोड़ का निवेश एवं 332 लोगों को रोजगार प्रदान किया जायेगा। यह निवेश मुख्यमंत्री जी के जापान दौरे के फलस्वरूप प्रदेश में आया है।
इन नए आवंटनों के साथ ही पीथमपुर सेक्टर-7 में अब तक कुल 24 औद्योगिक इकाइयों को 279.48 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है। इन इकाइयों द्वारा प्रस्तावित कुल निवेश बढ़कर ₹ 10,606 करोड़ तक पहुँच गया है। इससे इंदौर जिले के औद्योगिक इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलेगी तथा बड़ी इकाइयों के आसपास सहायक (Ancillary) उद्योगों के रूप में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए भी नए अवसर सृजित होंगे।
पीथमपुर सेक्टर-7 को एक “एकीकृत स्मार्ट औद्योगिक टाउनशिप” के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ आवासीय एवं वाणिज्यिक सुविधाओं का भी समावेश किया गया है। परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले भू-स्वामियों में से 174 भू-स्वामियों को प्रतिफल के रूप में 176 वाणिज्यिक एवं 3,665 आवासीय भूखण्ड प्रदान किए जा चुके है एवं यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। अभी तक आबंदित भूखण्डों का मूल्य ₹ 500 करोड़ से अधिक है।


सेक्टर-7 के प्रथम चरण का विकास कार्य ₹ 457 करोड़ की लागत से प्रगति पर है। क्षेत्र में सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। साथ ही, आवंटित उद्योगों द्वारा भी निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस प्रकार पीथमपुर सेक्टर-7 में आधारभूत संरचना और औद्योगिक इकाइयों का विकास समानांतर रूप से आगे बढ़ रहा है, जिससे यह क्षेत्र तेजी से एक आधुनिक इन्टीग्रेटेड औद्योगिक टाउनशिप के रूप में आकार ले रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के अंतर्गत पीथमपुर सेक्टर-7 का विकास प्रदेश में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और समावेशी आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 1 मिनट पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 2 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 2 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 2 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 2 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 2 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 2 दिन पहले
ड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 9 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 11 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 11 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 11 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 15 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 16 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 19 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 19 दिन पहलेकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजितIndoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहलेअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreटेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहलेजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreजन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 दिन पहले
↑